Twin Towers के गिरते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स, यूजर्स को याद आई फिल्म PK

Twin Towers के गिरते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स, यूजर्स को याद आई फिल्म PK

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नोएडा के ट्विन टॉवर्स (Twin Towers) का नाम आज के दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। यह आलीशान टावर अब इतिहास बन कर रह गया है क्योंकि इस इमारत को गिरा दिया गया है। करोड़ों की लागत से तैयार की गई इस बिल्डिंग को हर एक देशवासी ने अपनी आंखों से गिरते हुए देखा है। मीडिया पर तेजी से #TwinTowers ट्रेंड कर रहा है। हर कोई टावर के गिरने का वीडियो देखकर इसे शेयर कर रहा है और कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस पर मीम्स बनाना शुरू कर दिए हैं।

#TwinTowers के साथ सोशल मीडिया पर आमिर खान की पीके, नाना पाटेकर और अक्षय कुमार की फेमस फिल्मों को लेकर मजेदार मीम वायरल हो रहे हैं। धड़ल्ले से शेयर किए गए इन मीम्स को देखकर कोई भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएगा।

Must Read- Anand Mahindra ने नितिन गडकरी को टैग कर कही खास बात, वायरल हुआ ट्वीट

वायरल हुए एक मीम में आमिर खान की फिल्म पीके के सीन से उनका एक फोटो शेयर किया गया है। जिसमे उनके चेहरे पर धूल मिट्टी लगी दिख रही है। इस फोटो को नोएडा के रहवासी इस वक्त कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।

दूसरे मीम में फेमस एक्टर नाना पाटेकर का फोटो जिसपर उनका फेमस डायलॉग आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने लिखा हुआ है शेयर किया गया है।

फिल्म वेलकम का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अनिल कपूर नाना पाटेकर अक्षय कुमार और फिल्म की बाकी स्टार कास्ट मस्ती में नाचती गाती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा ट्विन टावर गिरने के बाद इंडिया के मीडिया जर्नलिस्ट। इसके अलावा ढेर सारे वीडियो ट्विन टावर्स को लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews