गुजरात में बड़ा हादसा, वडोदरा-आणंद पुल टूटा, 9 की मौत, कई घायल

गुजरात में वडोदरा से आणंद जाने वाला पुल नदी में ढह गया।इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।
Gambhira Bridge Collapse

गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला ब्रिज अचानक टूट गया। जिस समय हादसा हुआ पुल पर कई लोग मौजूद थे जो नदी में बह गए हैं। बताया जा रहा है कि महिसागर नदी पर बना पुल ढह गया है। जिसकी वजह से पुल पर मौजूद वाहन नदी में बह गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुल ढहने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि 4 से 5 गाड़ियां नदी में बह गई है। इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है और कुछ लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। शुरुआती आंकड़ों में मृतकों की संख्या केवल दो थी जो अब नो पर पहुंच गई है।

9 शव हुए बरामद (Gambhira Bridge Collapse)

इस मामले में रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह शुरू हो गया था। हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय तैराकों के साथ नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची। अब तक 9 शव बरामद हो गए हैं। आज से मैं पांच लोग घायल थे और कुछ समय पहले एक और घायल को निकाला गया है। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वडोदरा-आणंद को जोड़ता है पुल

बता दें कि ये पुल महिसागर नदी पर बना हुआ है, जिसे गंभीरा पुल के नाम से पहचाना जाता है। आज सुबह अचानक यह टूटकर नदी में गिर गया। इस मामले की सूचना तुरंत दमकलकर्मियों और पुलिस को दी गई। फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और 6 लोगों की जान बचा ली गई है। नौ लोग इस हादसे का शिकार हो गए।

मुआवजे की घोषणा

हादसे की जानकारी लगते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर दुख जाहिर किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने कहा ‘वडोदरा में पुल गिरने से कई जान चली गई। मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। उम्मीद करता हूं कि घायल जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।’ इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50000 रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

लग गया है जाम

यह पुल वडोदरा और आणंद को जोड़ता है और इसके टूट जाने की वजह से दोनों शहरों के बीच संपर्क प्रभावित हो गया है। दोनों ही तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है। यातायात डायवर्ट कर दिया गया है। इस हादसे की वजह से आवाजाही पर बड़ा असर पड़ने वाला है। अब लोगों को इन दोनों शहरों के बीच सफर करने के लिए 40 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews