जॉर्ज सोरोस का नाम लेकर BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा ये भारत विरोधियों के साथ है, राहुल बोले- ये अडानी मुद्दे से भटकाना चाहते हैं, हम छोड़ेंगे नहीं

किरण रिजिजू ने कहा, जॉर्ज सोरोस जो बोलता है, आप लोग (कांग्रेसी) उसी भाषा में बोलते हो। आप (कांग्रेस) भारत विरोधियों के साथ खड़े रहते हैं, भारत को नुकसान पहुंचाने वाले का कांग्रेस साथ देती है।
Parliament House

Parliament House

BJP Congress parliament winter session : संसद के दोनों सदनों में आज एक बार फिर अडानी और जॉर्ज सोरोस का मुद्दा छाया रहा, राज्यसभा में संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू आज कांग्रेस पर बहुत भड़के उन्होंने कहा जॉर्ज सोरोस जो बोलता है, आप लोग (कांग्रेसी) उसी भाषा में बोलते हो। आप (कांग्रेस) भारत विरोधियों के साथ खड़े रहते हैं, भारत को नुकसान पहुंचाने वाले का कांग्रेस साथ देती है। उन्होंने सभापति के लिए लाये जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर भी विपक्ष को घेरा, उधर राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर पलटवार करते हुए जवाब दिया।

किरण रिजिजू ने विपक्ष को घेरते हुए कहा, मैं एक बहुत ही गंभीर विषय पर खड़ा हो रहा हूं। 72 साल बाद एक किसान का बेटा उपराष्ट्रपति बनकर देश की सेवा कर रहा है। राज्यसभा के सभापति के रूप में उन्होंने सदन की गरिमा बनाए रखी है, लेकिन विपक्ष न लोकतंत्र को मानता है, न चेयर की गरिमा का सम्मान करता है , आप यदि चेयर का सम्मान नहीं कर सकते तो आपको इस सदन का सदस्य होने का अधिकार नहीं हैं, संसदीय कार्य मंत्री जब बोल रहे थे तब विपक्ष लगातार शोर शराबा करता रहा।

कांग्रेस भारत को नुकसान पहुंचाने वाले का साथ देती है : किरण रिजिजू 

किरण रिजिजू ने कांग्रेस को भी जमकर घेरा उन्होंने कहा आप लोगों का जो इंटेंशन है हम उसे कामयाब नहीं होने देंगे, सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस का लिंक जो सामने आ रहा है ये लिंक हमने नहीं बताया ये रिपोर्ट हमारी नहीं है इंटरनेशनल लेवल पर ये सामने आई है, कांग्रेस के नेतृत्व और जॉर्ज सोरोस के OCCRP का सारा मामला देश के सामने है। जॉर्ज सोरोस जो बोलता है, आप लोग (कांग्रेसी) उसी भाषा में बोलते हो। आप (कांग्रेस) भारत विरोधियों के साथ खड़े रहते हैं, भारत को नुकसान पहुंचाने वाले का कांग्रेस साथ देती है।

वे मेरे बारे में जो चाहे कहें कोई फर्क नहीं पड़ता: राहुल गांधी 

उधर सत्ता पक्ष के हमले पर मीडिया ने जब राहुल गांधी से सवाल किया तो उन्होंने कहा  मैंने स्पीकर से मुलाकात कर कहा कि मेरे खिलाफ की जाने वाली अपमानजनक टिप्पणियों को हटाया जाना चाहिए। स्पीकर ने कहा है कि वे इस पर गौर करेंगे। राहुल ने कहा हमारा उद्देश्य है कि सदन चलना चाहिए और सदन में चर्चा होनी चाहिए। वे मेरे बारे में जो चाहे कहें, लेकिन हम चाहते हैं कि सदन में चर्चा हो।

वे मुद्दे को भटकाना चाहते हैं,लेकिन हम सदन को चलाना चाहते हैं

राहुल गांधी ने कहा, 13 दिसंबर को संविधान पर चर्चा करने की बात तय हुई थी, ये चर्चा होनी चाहिए। मोदी सरकार अडानी पर चर्चा नहीं चाहती। वे मुद्दे को भटकाना चाहते हैं, लेकिन हम इस मुद्दे को उठाते रहेंगे, हम इसे छोड़ेंगे नहीं। वे मेरे ऊपर चाहे जितने आरोप लगा लें, लेकिन हम सदन को चलाना चाहते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews