कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, अब इस तरह मिलेगा वेतन-भत्ते का लाभ, एरियर का भी होगा भुगतान, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

नवंबर 2022 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनरों को रिवाइज्ड पेंशन और उसके एरियर का भुगतान रिवाइज्ड वेतनमान के अनुसार किया जायेगा।
Employees news

Employees Pensioners : ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी है। ग्रामीण बैंक में भी राष्ट्रीयकृत बैंकों की तर्ज पर वेतन भत्ता लागू करने की अधिसूचना जारी हो गई है।यह नियम देशभर के कुल 43 ग्रामीण बैंकों में लागू होगा। झारखंड के ग्रामीण बैंक के सात हजार कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। इस घोषणा से बिहार के दो प्रमुख ग्रामीण बैंक, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक और दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों को भी लाभ होगा।

इन कर्मचारियों को मिलेगा नवंबर 2022 से लाभ

भारत सरकार, वित्त मंत्रालय के आदेश में लिखा है कि व्यावसायिक बैंक स्तर पर आठ मार्च-2024 को वेतन समझौता हुआ था, इसके तहत देश के सभी 43 ग्रामीण बैंक के एक लाख स्टाफ सदस्यों के साथ ही 30 हजार सेवानिवृत्त कर्मियों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तरह ही रिवाइज्ड वेतन, भत्ते और उनके एरियर का भुगतान 1 नवंबर साल 2022 से किया जायेगा।

पेंशनरों को भी लाभ

नवंबर 2022 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनरों को रिवाइज्ड पेंशन और उसके एरियर का भुगतान रिवाइज्ड वेतनमान के अनुसार किया जायेगा।इस फैसले के आधार पर व्यावसायिक बैंकों में लागू 12वां वेतन समझौता और नौवां संयुक्त पत्र का एकमुश्त लाभ ग्रामीण बैंकों में भी लागू होगा। इसके अलावा 12वें वेतन समझौते के तहत 31 अक्तूबर 2022 को या उससे पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले सभी फेमिली पेंशनरों को एक्स ग्रेसिया का भी भुगतान होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews