राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, बनाए गए IAS, आदेश जारी, देखें लिस्ट

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के रूप में काम कर रहे इन सभी 11 अफसरों को अब पदोन्नत कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) बनाया गया है, इसमें शाहीन अली, आकाश तोमर, अरुण कुमार सहित अन्य नाम शामिल हैं।
Promotion news

RAS Promotion:राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अफसरों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने 11 RAS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। सीनियर RAS अफसरों को IAS में प्रमोट किया है। इन 11 अफसरों में RAS परिषद के पूर्व अध्यक्ष शाहीन अली खान और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी रहे देवाराम सैनी भी शामिल हैं। इन सभी की नियुक्ति 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच आई रिक्तियों के अनुरूप हुई है। इन सभी की उम्र 51 से 57 साल के बीच है है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 9(1) के साथ पठित नियम 8(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 3 के अनुसार, राष्ट्रपति राजस्थान राज्य सिविल सेवा के इन अफसरों को निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त किया गया। प्रमोशन के साथ आगामी आदेश तक परिवीक्षा काल में रखा गया है।

ये RAS अफसर बने IAS

  • शाहीन अली खान : 1997 बैच के आरएएस।वर्तमान में राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत।
  • आकाश तोमर : 1997 बैच के आरएएस। वर्तमान में अजमेर संभाग के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त हैं।
  • मातादीन मीणा : 1997 बैच के आरएएस।वर्तमान में ओरिजिनल रिसर्च इंस्टीट्यूट जोधपुर के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत ।
  • अरुण कुमार हसीजा: 1997 बैच के आरएएस। वर्तमान में आबकारी विभाग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत ।
  • मनीष गोयल: 1997 बैच के आरएएस।वर्तमान में शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत ।
  • कमल राम मीणा: 1997 बैच के आरएएस। वर्तमान में सार्वजनिक निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत ।
  • केसर लाल मीणा: 1997 बैच के आरएएस। वर्तमान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत।
  • हिम्मत सिंह बारहठ: 1997 बैच के आरएएस।वर्तमान में महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय जोधपुर के रजिस्ट्रार ।
  • पुरुषोत्तम शर्मा: 1997 बैच के आरएएस। वर्तमान में सीकर संभाग के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ।
  • देवाराम सैनी: 1997 बैच के आरएएस। वर्तमान में कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के रजिस्ट्रार।
  •  अजय असवाल: 1997 बैच के आरएएस।वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews