38000 कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.1% की बढ़ोत्तरी, अब मिलेगा 52.8% DA का लाभ, एरियर का भी होगा भुगतान

TGSRTC DA Hike : तेलंगाना सरकार राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। महंगाई भत्ते में 2.1% का इजाफा किया गया है। नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी।
DA Hike News

एक तरफ केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2026 से बढ़ने वाले महंगाई भत्ते की घोषणा का इंतजार है। वहीं दूसरी तरफ तेलंगाना सरकार ने राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) के कर्मचारियों का 2.1 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इस वृद्धि के बाद महंगाई भत्ते की दर 50.7 से बढ़कर 52.8 प्रतिशत पहुंच गई है । यह जानकारी तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने दी है।

महंगाई भत्ते की नई दरें 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी फरवरी और मार्च 2026 तक के लंबित डीए का भुगतान अगले तीन महीनों तक हर महीने एक-एक किस्त के रुप में जारी किया जाएगा। बढ़े हुए डीए का लाभ प्रदेश के करीब 38,000 कर्मचारियों को होगा। इस निर्णय से आरटीसी पर प्रति माह लगभग ₹2.82 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

इससे पहले जुलाई 2025 में तेलंगाना सरकार ने मंहगाई भत्ते में 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे डीए दर 48.6 प्रतिशत से बढ़कर 50.7 प्रतिशत हो गई थी। वहीं मई 2024 में संशोधित वेतनमान (RPS-2017) को लागू किए जाने के बाद, DA का कोई भी बकाया (arrears) लंबित नहीं है।

कैसे होती है महंगाई भत्ते की गणना?

  • महंगाई भत्ता एक भुगतान है जो केन्द्र और राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मुद्रास्फीति के प्रभाव को संतुलित करने के लिए देती हैं। यह वेतन का एक अतिरिक्त हिस्सा होता है, जिसे समय-समय पर महंगाई दर के आधार पर संशोधित किया जाता है। इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के अनुसार तय करती है।
  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews