लाखों पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, मिलेगी डीआर की एक अतिरिक्त किस्त, जारी हुए ये आदेश

यह वृद्धि एक जुलाई से प्रभावी होगी। यानी पेंशनधारकों को पिछले चार महीनों के बढ़े हुए भत्ते के कारण बकाया राशि मिलेगी। मौजूदा समय में देश में केंद्र सरकार से रिटायर हुए पेंशनर्स की संख्या करीब 65 लाख है।
pension news

Central Pensioners DR Hike : 60 लाख से अधिक पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है।पेंशनर्स को डीआर की एक और अतिरिक्त किस्त मिलेगी। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने 30 अक्टूबर को सभी पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनधारकों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त देने का आदेश जारी किया है।

आदेश के तहत  पारिवारिक पेंशनधारकों सहित केंद्र सरकार के पेंशनधारक महंगाई राहत की उच्च राशि प्राप्त करने के हकदार हैं।  वे अपनी मूल पेंशन/पारिवारिक पेंशन के 50% की जगह 53% महंगाई राहत प्राप्त करेंगे।यह वृद्धि एक जुलाई से प्रभावी होगी। यानी पेंशनधारकों को पिछले चार महीनों के बढ़े हुए भत्ते के कारण बकाया राशि मिलेगी। मौजूदा समय में देश में केंद्र सरकार से रिटायर हुए पेंशनर्स की संख्या करीब 65 लाख है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इजाफे की वजह से केंद्र सरकार पर 9448 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा।

उच्च राशि के हकदार होंगे पेंशनभोगी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को 01.07.2024 से देय DR की 3% की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दे दी है। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने सभी केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए 30.10.2024 को कार्यालय ज्ञापन जारी किया है। 1 जुलाई 2024 से केंद्रीय पेंशनभोगी/पारिवारिक पेंशनभोगी क्रमशः DR की उच्च राशि के हकदार होंगे। 01 जुलाई 2024 से मूल पेंशन/पारिवारिक पेंशन (अतिरिक्त पेंशन/पारिवारिक पेंशन सहित) की मौजूदा दर 50% से बढ़ाकर 53% कर दी गई है।

इन पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

  • महंगाई भत्ते की ये दरें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/स्वायत्त निकायों में कार्यरत केंद्र सरकार के अवशोषित पेंशनभोगियों सहित केंद्र सरकार के सिविल पेंशनभोगियों/कुटुंब पेंशनभोगियों पर लागू होंगी।
  •  रक्षा सेवा अनुमानों से भुगतान पाने वाले सशस्त्र सेना पेंशनभोगी/कुटुंब पेंशनभोगी और सिविल पेंशनभोगी/कुटुंब पेंशनभोगी, अखिल भारतीय सेवा पेंशनभोगी/कुटुंब पेंशनभोगी, रेलवे पेंशनभोगी/कुटुंब पेंशनभोगी पेंशनभोगी जो अनंतिम पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। यह वृद्धि 1 जुलाई से प्रभावी होगी, जिससे पेंशनभोगियों को पिछले चार महीनों के बढ़े हुए भत्तों के आधार पर बकाया राशि प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews