Coronavirus: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Coronavirus: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

गोवा, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 40 लाख के करीब पहुंच गया है और इसकी चपेट में कई नेताओं-मंत्रियों के आने का सिलसिला जारी है।खास करके देश में राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर कोरोना का कहर तेजी से बरप रहा है। एमपी और हरियाणा सीएम के बाद गोवा के मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत (Goa Chief Minister Dr. Pramod Sawant) कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गए है। सीएम सावंत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं एसिम्पटोमेटिक हूं और इसलिए होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है। ट्वीट में आगे कहा गया, ‘मैं घर से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूंगा। जो लोग में मेरे संपर्क में आए हैं वो उन्हें जरुरी सावधानी बरतने की सलाह देता हूं।इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। चौहान ने ट्वीट कर कहा कि आपके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं प्रमोद जी।

उत्तराखंड के भी क्वारेंटाइन, बैठकें कैंसिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक बार फिर क्वारंटाइन में चले गए हैं। सरकारी सूत्रों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री रावत के एक विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) की कोरोना जॉच रिपोर्ट में संक्रमित पाए जाने के बाद एक बार फिर वह तीन दिन के लिए क्वारंटाइन में चले गए हैं। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री के एक अन्य ओएसडी और एक सलाहकार में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद 25 अगस्त को वह तीन दिन के क्वारंटाइन में चले गए थे। रावत के क्वारंटाइन में जाने के कारण राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। इससे पहले 26 अगस्त को प्रस्तावित बैठक भी रावत के क्वारंटाइन के कारण स्थगित की गई थी।

इससे पहले मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आई थी।कोरोना संक्रमण को लेकर बीते रविवार को सीएम खट्टर का दोबारा टेस्ट किया गया था। एक बार फिर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।वही बीते महिनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना की चपेट में आ चुके है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews