Goa Tourism: गोवा सरकार ने पर्यटकों के लिए जारी किये निर्देश, इन चीजों पर लगी रोक, जानें सेल्फ़ी के नए नियम

Most Searched Destination In 2023

Goa Tourism: यदि आप गोवा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम आ सकती है।  गोवा सरकार ने के पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के लिए निर्देश जारी किये हैं। जिसका पालन यहाँ आने-जाने वाले सभी लोगों को करना होगा। विभाग के मुताबिक यह निर्देश देश-विदेश से आए पर्यटकों की प्राइवसी को ध्यान रखते और उन्हें ठगी से बचाने के लिए जारी किये गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है। यदि पर्यटक निर्देश का पालन नहीं करते हैं तो उनपर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

सेल्फ़ी के नए नियम

नए नियमों के मुताबिक अब पर्यटकों को अनजान लोगों के साथ बिना इजाजत के सेल्फ़ी लेने पर रोक लगाई गई है। पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि, “गोवा घूमने आए पर्यटकों या किसी अनजान के साथ उनकी इजाजत के बिना सेल्फ़ी ना लें। खास कर धूप सेकने के वक्त उनकी प्राइवसी का खास ख्याल रखें।” खतरनाक स्थानों पर जाकर सेल्फ़ी लेने पर भी मनाही होगी।

इन चीजों पर लगी रोक

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार द्वारा खतरनाक जगहों जैसी की ऊंची पहाड़ी और समुद्री पहाड़ियों पर जाने से रोक लगाया गया है। पर्यटकों को गैरकानूनी प्राइवेट टैक्सी को किराए पर ना लेने की सलाह की दी है। साथ ही टैक्सी ड्राइवरों को मीटर से चलने के लिए कहने की सलाह दी है। पंजकृत होटल की बुकिंग करने को कहा गया है। ताकि पर्यटक किसी ठगी का शिकार ना बनें। खुले में खराब का सेवन करने पर रोक होगी। साथ ही खुले में खाना बनाने पर भी रोक है। मंत्रालय ने यह सलाह भी दी है कि अवैध दलालों और एजेंटों से दूर रहने की सलाह भी दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews