IRCTC के साथ धरती के स्वर्ग “कश्मीर” की सैर का सुनहरा मौका, दो दिन बाद शुरू होगा टूर

IRCTC के साथ धरती के स्वर्ग “कश्मीर” की सैर का सुनहरा मौका, दो दिन बाद शुरू होगा टूर

IRCTC Kashmir Tour : कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है ज्यादातर लोगों का सपना होता है कि वो एक बार तो कश्मीर घूमकर जरुर आयें, यदि आपने भी कभी कश्मीर घूमने की प्लानिंग की है और वो पूरी नहीं हो पाई तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है आपके पास एक और मौका आया है जिसकी मदद से आप कश्मीर की खूबसूरती को नजदीक से देख सकते हैं।

15 फरवरी को दो दिन बाद उड़ेगा हवाई जहाज 

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने एक बार फिर कश्मीर के लिए टूर पैकेज (IRCTC Kashmir Tour Packages) अनाउंस किया है। टूर पैकेज 5 रात, 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Packages) की कीमत प्रति व्यक्ति 31,500/- (तीन वयस्क व्यक्ति) रुपये है। ये टूर अहमदाबाद एयरपोर्ट से दो दिन बाद 15 फरवरी को शुरू होगा।

इतना किराया आपको करना होगा खर्च 

IRCTC ने संख्या के हिसाब के हिसाब से अलग अलग किराया तय किया है जैसे तीन व्यक्तियों के साथ सफ़र करते हैं तो उन्हें 31,500/- रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे, यदि आप दो लोग हैं तो आपका किराया प्रति व्यक्ति 32,500/- रुपये होगा और यदि आप अकेले इस सफ़र पर जाना चाहते हैं तो आपका टिकट 41,000/- रुपये होगा, बच्चों का किराया अलग से बताया गया है, यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी।

बर्फीली चोटियाँ आपके टूर का बनायेंगी आकर्षक 

इस टूर को Heavenly Kashmir Tour Ex Ahmedabad नाम दिया गया है,  यदि आप श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसी खूबसूरत जगहों के नजारे देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये अच्छा मौका है। इस टूर में आप अपने पार्टनर या परिवार के साथ जाकर हिमालय के गोद में बसे कश्मीर , उसकी बर्फीली चोटियों का आनंद उठा सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews