धरती के स्वर्ग “कश्मीर” की सैर का सुनहरा मौका, IRCTC के टूर की पूरी डिटेल यहां देखिये

धरती के स्वर्ग “कश्मीर” की सैर का सुनहरा मौका, IRCTC के टूर की पूरी डिटेल यहां देखिये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। धरती के स्वर्ग यानि कश्मीर घुमाने का टूर एक बार फिर IRCTC ने बनाया है। ये टूर इस महीने जायेगा। यदि आप कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है IRCTC ने इसकी टूर डिटेल जारी कर दी है।

चंडीगढ़ से 17 सितंबर को शुरू होगा टूर

IRCTC ने जारी डिटेल में बताया है कि ये एयर टूर (IRCTC Air Tour Packages) 6 दिन और 5 दिन का है और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 17 सितंबर को शुरू होगा। इस टूर में पर्यटक श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग घूम सकेंगे।

ये भी पढ़ें – सहारा सुप्रीमो सुब्रत रॉय के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज

28,070/- रुपये प्रति व्यक्ति है किराया

Jewels of Kashmir टूर (IRCTC Jewels of Kashmir Tour Package) की बुकिंग IRCTC ने शुरू कर दी है। यात्रियों की फ्लाइट के कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई  जाएगी। टूर का किराया 28,070/- रुपये से शुरू है। सदस्य संख्या के हिसाब से किराये के और भी स्लॉट है जिन्हें आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कसा BJP पर तंज, अब यहां शिवराज भाजपा-महाराज भाजपा

ऐसे होगी सीट बुकिंग

यदि आप धरती का स्वर्ग कश्मीर देखना चाहते हहिं तो IRCTC के Jewels of Kashmir टूर पैकेज की बुकिंग कीजिये। आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट करना है उसके बाद टिकट बुक करानी है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी में भारी तेजी, भाव देखकर ही खरीदें

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews