हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा 180 दिन के अवकाश का लाभ, ये होंगे पात्र, पढ़े राज्य सरकार का फैसला

Government employees

Employees Maternity Leave 2024 : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की सुखविंद्रर सिंह सुक्खू सरकार ने शिक्षा विभाग में कार्यरत 17 हजार से ज्यादा महिला कुक-कम-हेल्पर को 180 दिन का मातृत्व अवकाश प्रदान करने का फैसला किया है।इसकी जानकारी खुद सीएम ने दी है।

17000 से ज्यादा कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य की 17,889 महिला कुक-कम-हेल्पर को मातृत्व लाभ अधिनियम, 1962 में 180 दिन का मातृत्व अवकाश प्रदान करने का फैसला लिया गया है, महिला कुक के लिए शिक्षा विभाग में पहले इस तरह का कोई प्रावधान नहीं था। वर्तमान सरकार ने शिशु और मातृ कल्याण को ध्यान में रखते हुए लंबे समय से चली आ रही मूलभूत मांग को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं।

सत्ता में आते ही सरकार ने लिए कई ऐतिहासिक निर्णय

सीएम सुक्खू ने कहा सत्ता संभालने के पहले दिन से ही सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।पहली कैबिने बैठक में पुरानी पेंशन बहाल की गई जिससे 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को लाभ मिला है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी बढ़ाने के साथ शिक्षा विभाग के अशंकालिक जलवाहकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, मीड डे मील कर्मियों, जल शक्ति विभाग के बहुउद्देशीय कर्मियों, पैरा फिटर एवं पंप ऑपरेटरों, पंचायत और राजस्व चौकीदारों के मानदेय में बढ़ोतरी की है।

हिमाचल प्रदेश में भी बजट सत्र के चलते अवकाश पर प्रतिबंध

हिमाचल प्रदेश में 14 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर 29 फरवरी तक रोक लगा दी है।अधिकारियों और उनके अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों को रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी बुलाया जा सकता है।

जो कर्मचारी व अधिकारी विधानसभा बिजनेस से जुड़े कार्यों को देखेंगे उन्हें सत्र के दौरान रोजाना सुबह 8 से रात 8 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहना होगा।इसके तहत अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक, सभी उपनिदेशक, सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल, कमांडर एनसीसी और चीफ लाइब्रेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन, प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक, प्रधानाचार्य डाइट की छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews