लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा! मानदेय में होगी 10% वृद्धि, प्रस्ताव तैयार, कैबिनेट में आएगा

salary news

Anganwadi workers honorarium hike : डेढ़ महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी बिहार की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका के लिए राहत भरी खबर है। राज्य की नीतिश कुमार सरकार जल्द मानदेय में 10% तक की वृद्धि कर सकती है। खबर है कि समाज कल्याण विभाग ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर लिया है और मंजूरी के लिए कैबिनेट को भेजा है।संभावना जताई जा रही है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए राज्य सरकार जल्द इस पर अंतिम फैसला ले सकती है।

मानदेय में 10 प्रतिशत तक वृद्धि संभव

दरअसल, बिहार की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाएं 29 सितंबर से मानदेय समेत कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती है वे हड़ताल जारी रखेंगी।इधर, राज्य सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 10% तक वृद्धि करने की तैयारी में है, इसके लिए
प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट को भेजा गया है, जिस पर मुहर लगना बाकी है।खबर है कि 22 नवंबर को कैबिनेट बैठक भी होना है।

2.15 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा लाभ, इतनी बढ़ेगी सैलरी

अगर प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलती है तो आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और फिर आदेश जारी किए जाएंगे।वर्तमान में सेविका को 6500 और सहायिका को 5900 मिलते है और इस फैसले के बाद सेविका और सहायिका के मानदेय में 590 से लेकर 650 रुपए तक की वृद्धि होगी।इससे 38 जिलों की 1.25 लाख आंगनवाड़ी में कार्यरत 2.15 लाख आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाएं लाभान्वित होंगी।बता दे कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को पोषण युक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए कई प्रकार से सेविका और सहायिकाएं सेवा प्रदान करती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews