2.75 लाख शिक्षकों-कर्मियों के लिए अच्छी खबर, मार्च के वेतन पर बड़ा अपडेट, भुगतान के लिए 658 करोड़ रुपये जारी, जल्द खाते में आएगी सैलरी

salary news

March Teacher Payment Salary : बिहार के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। राज्य की नीतिश कुमार सरकार ने गुड़ी पड़वा और नवरात्रि से पहले वेतन की राशि जारी कर दी है।राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 658 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि से मार्च महीने के वेतन का भुगतान होगा।

शिक्षकों के वेतन के लिए 658 करोड रुपए जारी

  • समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत नियोजित शिक्षकों के वेतन के लिए बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग में 658 करोड रुपए जारी किया है । इस राशि से 2 लाख से ज्यादा शिक्षकों के मार्च महीने की वेतन का भुगतान किया जाएगा। विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान स्कीम के तहत एक अप्रैल को एक आदेश जारी किया है, जिसमें लिखा है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य में 275058 शिक्षक कार्यरत में मार्च महीने का वेतन दिया जाना है।
  • इस राशि का आवंटन जिलेवार किया गया है। यदि स्वीकृत राशि के भुगतान में कोई अनियमितता पाई जाती है तो इसकी सारी जिम्मेवारी बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना से संबंधित पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय स्तर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की होगी।

2.75 लाख से ज्यादा शिक्षकों को मिलेगा लाभ

  • आदेश में कहा गया है कि सर्व शिक्षा अभियान वित्त वर्ष 2024 25 में 2650 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है इन केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 60 से 40% तक का है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत पंचायती राज, नगर निकाय संस्थान के तहत कार्यरत शिक्षक और उत्क्रमित मध्य विद्यालय के जिला संवर्ग के स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों और प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत राज्य के 2 लाख 75 हजार 58 शिक्षकों के वेतन का भुगतान किया जाना है।
  • शिक्षकों को मार्च महीने का वेतन ईद के त्योहार से पहले दिए जाने का लक्ष्य शिक्षा विभाग ने रखा है इस संबंध में शिक्षा विभाग में अपने विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिया है कि जल्द से जल्द नियोजित शिक्षकों को ईद के त्योहार से पहले उन्हें मार्च महीने के वेतन भुगतान कर दिया जाए।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews