सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने बढ़ाई समय सीमा, अब 15 जनवरी तक हो सकेंगे तबादले, आदेश जारी

अब राजस्थान में 15 जनवरी तक तबादले हो सकेंगे। सीएम की मंजूरी के बाद तबादलों से छूट की अवधि को 5 दिन तक बढ़ाया गया है।
employes news

Rajasthan Employees News: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की भजनलाल सरकार ने तबादलों की अवधि 5 दिन बढ़ा दी है।अब 15 जनवरी तक अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले होंगे।इस संबंध में प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग नेआदेश जारी कर दिया है।

दरअसल, 30 दिसंबर को राज्य की भजनलाल सरकार ने 10 दिनों के लिए तबादलों से बैन हटाया था, इसके तहत 1 से 10 जनवरी तक शिक्षा विभाग को छोड़कर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी के ट्रांसफर किए गए, लेकिन कई विभागों में तबादले नहीं हो पाए।इसके बाद बीजेपी के कई विधायकों ने सीएम से तबादलों से छूट की अवधि को आगे बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद 10 जनवरी को विभाग ने समय सीमा बढ़ाने का नया आदेश जारी कर दिया है।

इन कर्मचारियों के नहीं होंगे अभी तबादले

यह आदेश राज्य के समस्त निगमों, मंडलों, बोर्डों और स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होगा। इस फैसले के बाद अब मंत्री और विधायक अपने चहेते अफसरों को मनपसंद जगह पर ट्रांसफर करा सकेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा/कॉलेज शिक्षा विभाग व तकनीकी शिक्षा विभाग में लगे अफसरों और कर्मचारियों के तबादले नहीं होंगे। इन विभागों के अफसरों और कर्मचारियों को फिलहाल और इंतजार करना होगा।इसकी कारण सत्र की परीक्षा और नई पॉलिसी का फाइनल नहीं होना बताया जा रहा है।

इससे पहले फरवरी में हटा था बैन

गौरतलब है कि प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद दूसरी बार तबादलों से बैन हटाया गया है। तबादलों पर यह बैन 20 फरवरी 2024 से लागू था। इससे पहले 10 से 20 फरवरी तक ही तबादले की अनुमति दी गई थी और अब एक बार फिर जनवरी में 15 दिन के लिए तबादलों से बैन हटाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews