शिक्षकाें के लिए बड़ी खुशखबरी! मानदेय में होगी 4% की वृद्धि, सैलरी समेत मिलेंगे ये भी लाभ

MP NEWS

रांची, डेस्क रिपोर्ट। झारखंड के 65000 पारा शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने शिक्षकों के हित में बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत शिक्षकों को जुलाई महीने से 4 प्रतिशत मानदेय वृद्धि का लाभ मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए 31 जुलाई को पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापक) की सेवा परीक्षा ली जाएगी और दो हफ्ते के अंदर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकि शिक्षा सचिव की मानें तो झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश आने के बाद ही हेमंत सोरेन सरकार इस विषय पर अंतिम निर्णय लेगी।

यह भी पढ़े.. July Holiday 2022: जानें जुलाई महीने में कब-कब पड़ेगी छुट्टियां, ये है पूरी लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा इसी महीने पारा शिक्षकों (para teachers) के मानदेय में 4 प्रतिशत वृद्धि (honorarium hike) की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां कर ली है और इसके लिए 31 जुलाई तक पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापक) की सेवा परीक्षा हो सकती है। मानदेय वृद्धि के लिए परीक्षा के 20 दिनों पहले विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा के आकलन परीक्षा में सफल होने वाले पारा शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 1 से 5 के पारा शिक्षकों के लिए 200 अंकों एवं कक्षा 7 से 8 के शिक्षकों के लिए 250 अंकों की परीक्षा आयोजित होगी। इससे पहले परीक्षा का सिलेबस जारी किया जाएगा। शिक्षकों का सेवा शर्त नियमावली में इस बात का उल्लेख किया गया है। सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली राज्य में पूरी तरह लागू कर दी गई है। इसके तहत अवकाश और चिकित्सा अवकाश पूर्ण रूप से पारा शिक्षकों को दिया जाना है, पारा शिक्षक कल्याण कोष के लिए अगले सप्ताह बैठक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े.. CG Weather: फिर बदले मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने की भी संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में वैसे पारा शिक्षक शामिल होंगे, जिन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता हासिल नहीं की है। राज्य में पारा शिक्षकों की परीक्षा जुलाई JAC के द्वारा यह आयोजित की जा सकती है, वहीं परीक्षा के आधार पर शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जिन शिक्षकों ने 3 वर्ष की सेवा पूरी की है। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने की पात्रता रखेंगे। परीक्षा में सफल नहीं होने वाले शिक्षक को मानदेय में वृद्धि नहीं की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews