लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, एसबीआई के साथ रेलवे का नया बीमा समझौता,अब मिलेगा ज्यादा फायदा

भारतीय रेलवे और एसबीआई के बीच हुए इस समझौते से 7 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, क्योंकि इनका खाता एसबीआई में है। पेंशनर्स भी लाभान्वित होंगे उन्हें 30 लाख रुपये का पर्सनल एक्सिडेंट कवर मिलेगा।
salary news

भारतीय रेलवे के कर्मचारियों पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक समझौता (MoU) किया है।इसके तहत एसबीआई में वेतन खाते रखने वाले रेलवे कर्मचारियों के लिए बीमा कवरेज में खासी वृद्धि की गई है।इसके तहत एसबीआई में वेतन खाते रखने वाले रेलवे कर्मचारियों को दुर्घटनावश मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपए का उन्नत बीमा कवरेज मिलेगा । रेलवे कर्मचारियों को 1.6 करोड़ रुपए का हवाई दुर्घटना (मृत्यु) कवर और रुपे डेबिट कार्ड पर 1 करोड़ रुपए तक का अतिरिक्त कवर मिलेगा। इससे 7 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

इस समझौते से कर्मचारियों को क्या क्या लाभ मिलेगा?

  • आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में, बीमा लाभ को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
  • सीजीईजीआईएस के तहत आने वाले समूह ए,बी और सी के कर्मचारियों के लिए वर्तमान कवरेज क्रमशः 1.20 लाख रुपए, 60,000 रुपए और 30,000 रुपए है।
  • एसबीआई में केवल वेतन खाता रखने वाले सभी रेलवे कर्मचारी अब बिना किसी प्रीमियम का भुगतान किए या किसी मेडिकल जांच के 10 लाख रुपए के प्राकृतिक मृत्यु बीमा कवरेज के पात्र होंगे।
  • 1.60 करोड़ रुपए का हवाई दुर्घटना बीमा (मृत्यु) कवर और रुपे डेबिट कार्ड पर 1.00 करोड़ रुपए तक का अतिरिक्त कवर।
  • 1.00 करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना (स्थायी पूर्ण विकलांगता) कवर और 80 लाख रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना (स्थायी आंशिक विकलांगता) कवर।
  • पेंशनर्स, जिनका एसबीआई में खाता है, को 30 लाख रुपये का पर्सनल एक्सिडेंट कवर का लाभ भी मिलेगा।
  • रेल कर्मचारियों को एसबीआई में खाता रखने पर पर्सनल, होम, कार और एजुकेशन लोन लेने पर औरों से कम ब्याज दर चुकाना होगा।
  • प्रोसेसिंग फी में 50 या 100 फीसदी का डिस्काउंट और लॉकर चार्ज में 50 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। खाता रो बैलेंस का होगा तो वह एसबीआई नेटवर्क पर एटीएम ट्रांजेक्शन अनलिमिटेड कर सकेंगे।

7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इस समझौते से रेल कर्मचारियों को सैलरी पैकेज के तहत अनेक लाभ मिलेंगे, जिसमें सभी रेल कर्मियों को दुर्घटना बीमा का लाभ शामिल है। करीब 7 लाख रेलवे कर्मचारियों के SBI में वेतन खाते होने के कारण यह समझौता कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो भारतीय रेलवे और एसबीआई के बीच एक संवेदनशील और मानवीय साझेदारी को दर्शाता है।दो प्रमुख संस्थाओं के बीच यह समझौता ज्ञापन कर्मचारी-केंद्रित, मानवीय भावनाओं के अनुकूल है और खासकर ग्रुप सी और अन्य अग्रिम पंक्ति के रेलवे कर्मियों को विशेष लाभ प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews