कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! फिटमेंट फैक्टर पर आया ताजा अपडेट, 90000 से ज्यादा बढ़ेगी सैलरी

mla salary

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government employees) को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। फिटमेंट फैक्टर पर ताजा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स‍ितंबर के अंत में सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत फिटमेंट फैक्टर पर फैसला हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर सीधे 26000 हो जाएगी और इसका लाभ करीब 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा संशोधित वेतनमान का लाभ, सीएम ने दी मंजूरी, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  आगामी चुनावों से पहले मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ा सकती है। सितंबर अंत में होने वाले कैबिनेट बैठक में फिटमेंट फैक्टर पर फैसला लिया जा सकता है। संभावना है कि फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी तक किया जा सकता है। इसमें बदलाव होते ही कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी।फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को न्‍यूनतम सैलरी के तौर पर 18000 रुपये म‍िलते हैं वहीं अधिकतम सैलरी 56,000 रुपये है।

यह भी पढ़े..इन कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, महंगाई भत्ते का आदेश जारी, जल्द मिलेगा लाभ

अगर सहमति बनती है तो इससे बेसिक सैलरी में 8000 का इजाफा होगा और बेसिक सैलरी 18000 से बढकर 26000 हो जाएगी । इससे 52 लाख से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे।हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि या बयान नहीं आया है।आखिरी बार 2017 में एंट्री लेवल बेसिक पे 7000 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 18000 रूपये की गई थी। इसके लागू होने से लेवल मैट्रिक्स 1 से केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 26,000 रुपये से शुरू हो जाएगी।

फिटमेंट फैक्टर पर क्यों जरूरी ?

  • फिटमेंट फैक्टर का केन्द्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में अहम रोल माना जाता है।
  • इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है।
  • वर्तमान में कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही पुरानी बेसिक पे से रिवाइज्ड बेसिक पे की कैलकुलेशन की जाती है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

  •  7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) से तय होती है ।
  • फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिन‍िमम बेस‍िक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 26 हजार रुपये हो जाएगी।
  • उदाहरण के तौर पर देखें तो, वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना है, इसी आधार पर न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपये है और अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपये है।
  • यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा।
  • 3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews