पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को हर महीने मिलेगी 3000 रुपए पेंशन, बस करना होगा यह काम, जानें नियम-पात्रता

farmers news

PM Kisan Maandhan Scheme : पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त से पहले किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो आप पीएम मानधन योजना का भी फायदा ले सकते है। इसके तहत 6000 सालाना पाने वाले किसान 3000 रुपए महीना और 36000 सालाना पा सकते है, इसके लिए कुछ नियम और प्रक्रिया है जिन्हें किसानों को फॉलो करना है, इसके बाद हर महीने 3000 रुपए पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

क्या है पीएम मानधन योजना

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है, इसमें से एक है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PMKMY)। यह छोटे और सीमांत किसानों (marginal farmers) के लिए बनाई गई, इस योजना का लक्ष्य पेंशन (pension) की राशि सुनिश्चित करना है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की तर्ज पर पेंशन का लाभ दिलाने के लिए बनी पीएम किसान मानधन योजना के तहत किसानों को 6000 की जगह सालाना 36000 रुपए मिलते है।

कौन होंगे योजना के पात्र

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र है और आपकी उम्र 60 साल से कम है तो आपको भी हर महीने 3000 रुपये मिल सकते हैं।पेंशन हासिल करने के लिए किसानों अपनी आयु के मुताबिक इस योजना में हर माह पैसे जमा करने होंगे। आपको कम से कम 660 रुपये से अधिकतम 2,400 रुपये का निवेश करना होगा।इसके लिए आपको अलग से कोई डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत नहीं है और न ही कोई पैसा देने की जरूरत है। आपको हर साल मिलने वाले 6 हजार रुपयों में से ही आपके प्रीमियम के पैसे कट जाएंगे, लेकिन इसके लिए आपको अलग से एक फॉर्म भरना होगा। इसके बाद आपकी उम्र 60 साल होने पर आपको हर महीने 3000 रुपये पेंशन मिलेगी।

कैसे मिलेगी हर महीने 300 रुपए पेंशन

पेंशन हासिल करने के लिए किसानों अपनी आयु के मुताबिक इस योजना में हर माह पैसे जमा करने होंगे, जो 55 रुपये से 200 रुपये के बीच हो सकते है। इस योजना में 18 साल से 40 साल तक की उम्र के व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जब आयु 60 साल हो जाती है तो उसके बाद प्रीमियम के पैसे कटना बंद हो जाते हैं और हर माह  पेंशन मिलने लगती है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई  व्यक्ति 40 साल की उम्र से इस स्कीम को शुरू करेगा उसे हर माह 200 रुपए जमा करना होंगे। 60 साल के बाद आपको 3000 रुपये महीना यानी 36000 रुपये साल की पेंशन मिलेगी।

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

किसानों को आवेदन करने के लिए खेती के दस्तावेज, पहचान पत्र, पासपोर्ट फोटो, आय प्रमाण, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, आयु प्रमाण, पंजीकृत मोबाइल नंबर जरूरी है।इस स्कीम में आवेदन करने वाले व्यक्ति की मासिक आय 15 हजार रुपए से कम होनी चाहिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews