कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का होगा भुगतान, किट्टी फैक्टर तय

cpcss

रांची, डेस्क रिपोर्ट। बीते सालों से सरकारी कर्मचारी (Government employees) और अधिकारी के वेतन (salary)  सहित अन्य भत्तों (allowances) में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। इसी बीच देश के कोयला अधिकारियों के परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (PRP) पर योगदान पर भी मुहर लग गई है। इसको लेकर कोल इंडिया (Coal India)  ने कोयला अधिकारियों के पीआरपी भुगतान को लेकर शुक्रवार को किट्टी फैक्टर जारी किया था।

इसके मुताबिक अधिकारियों के पीआरपी के गणना फार्मूला के मुताबिक 25 फरवरी तक अधिकारियों को भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद आज 15 फरवरी तक कर्मचारियों के खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए कमेटी का गठन भी किया गया है जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरी करने में निर्देश मिले है। नवीन किट्टी फैक्टर के तहत एमडी को 98% तकनीकी निदेशक को 81cm को 52 चीफ मैनेजर को 45 और सीनियर मैनेजर को 39% किट्टी फैक्टर निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा मैनेजर असिस्टेंट मैनेजर के लिए 32% सहित डिप्टी मैनेजर E-2, E-1 ग्रेड के अधिकारियों को 26% किट्टी फैक्टर के तहत भुगतान किया जाएगा। जिसके लिए कोल इंडिया अधिकारी स्थापना विभाग के एचओडी द्वारा अधिसूचना भी जारी की गई है।

Read More : MP College : उच्च शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, इसी महीने शुरू होगा कार्य, UG-PG छात्रों को मिलेगा लाभ

बता दें कि कोयला अधिकारियों के परफॉर्मेंस रिलेटेड पर के भुगतान को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी कोल इंडिया बॉर्डर एक्टर द्वारा इस मामले में कोलकाता में बैठक की गई थी जिसमें पीआरपी के भुगतान पर सहमति बन गई थी। इन भुगतान के तहत बीसीसीएल के 1900 कर्मचारी समेत कोल इंडिया के करीब 19 हजार अधिकारियों को पीआरपी के 2019-20 के राशि का भुगतान किया जाएगा।

जारी आदेश के मुताबिक माना जा रहा था कि फरवरी के दूसरे सप्ताह के अंतिम सप्ताह तक पीआरपी के भुगतान कर दिए जाएंगे। जिसके बाद अब 15 फरवरी तक हजारों कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त राशि भेजी जाएगी। वही जारी आंकड़ों के मुताबिक अधिकारी के अधिकारियों की माने तो ई वन अधिकारियों को 50 हजार तो सीएमडी और डायरेक्टर स्तर के अधिकारियों को 5 लाख रूपए तक का भुगतान किया जाएगा इसके लिए चार श्रेणी भी निर्धारित की गई थी। हालांकि दागी बर्खास्त और जांच के दायरे में आने वाले अफसरों को इस प्यार पर भुगतान से वंचित कर दिया गया है

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews