
Employees Student Holiday: देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है और 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होना है, इसके बाद अलग अलग चरणों में अलग अलग राज्यों सामान्य,सार्वजनिक और सवैतनिक अवकाशकी घोषणा की गई है। वही रामनवमी पर भी अवकाश घोषित किया गया है। आईए जानते है किस जिले में कब कब अवकाश रहेगा…….
यूपी के इन जिलों में अप्रैल में अवकाश घोषित
- उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अलग अलग दिन अलग अलग जिलों में अवकाश घोषित किए गए है। 19 अप्रैल को पहले चरण में सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, पीलीभीत और बरेली में अवकाश रहेगा।दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को अमरोहा, हापुड, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़,बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मथुरा में अवकाश रहेगा।
- तीसरे फेस के लिए 7 मई को होने वाली वोटिंग के लिए मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, एटा, फिरोजाबाद,संभल, हाथरस, मैनपुरी, कासगंज, बदायूं ,इटावा और बरेली में अवकाश घोषित किया गया है, वही 13 मई को खीरी, शाहजहांपुर, हरदोई, कानपुर नगर, एटा, औरैया, कानपुर देहात,सीतापुर, उन्नाव, कन्नौज,फर्रुखाबाद, इटावा और बहराइच जिले में अवकाश रहेगा।इस संबंध में लखीमखीरी डीएम ने आदेश भी जारी कर दिया है।
- पांचवे चरण में लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, कानपुर देहात,सीतापुर, रायबरेली, जालौन, झांसी और ललितपुर जिले में छुट्टी रहेगी. हमीरपुर, महोबा, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, बाराबंकी, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर,अयोध्या, गोंडा, बहराइच और बलरामपुर जिले में भी 20 मई को अवकाश रहेगा। वही 25 मई को सातवे चरण के लिए एक जून को अवकाश रहेगा।
26 अप्रैल को जोधपुर के स्कूलों कार्यालय में अवकाश घोषित
लोकसभा आम चुनाव के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने 26 अप्रैल को मतदान दिवस के मौके पर जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण और फलोदी जिले की स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शिक्षा (ग्रुप-1) एवं संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों की पालन में मतदान दिवस पर समस्त स्कूलों में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
रामनवनी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
- राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत राजनांदगांव जिले सहित कबीरधाम, खैरागढ़ – छुईखदान – गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
- छत्तीसगढ़ शासन ने इस वर्ष रामनवमी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।इस दिन सभी शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा। अवर सचिव पांडेय ने राज्य शासन द्वारा निगोशिएबल इस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत अवकाश की श्रेणी संशोधन करने के आदेश जारी किए हैं। बता दे कि अक्टूबर 2023 में सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार 2024 के लिए 16 सर्वाजिनक अवकाश, 25 सामान्य अवकाश घोषित किए गए हैं।वही सामान्य अवकाश के साथ कुल 49 ऐच्छिक अवकाश कर्मचारी ले पाएंगे।
मध्य प्रदेश में भी अलग अलग जिलों में मतदान के दिन अवकाश
मध्य प्रदेश में भी 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 13 मई को अलग अलग जिलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान 19 अप्रैल 2024 को सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा , 26 अप्रैल 2024 को टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद एवं बैतूल,7 मई 2024 को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल एवं राजगढ़ और 13 मई 2024 को देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन एवं खंडवा लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले पूरे निर्वाचन क्षेत्र में अवकाश रहेगा।
मणिपुर में भी 19 अप्रैल को स्कूल कार्यालय में अवकाश
मणिपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण वोटिंग 19 अप्रैल को होने जा रही हैं, ऐसे में 47 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले निजी सेक्टर के वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सभी कर्मचारियों के लिए अगले सप्ताह शुक्रवार (19 अप्रैल) को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।इस संबंध में मणिपुर के सामान्य प्रशासनिक विभाग (रिकॉर्ड एवं लाईब्रेरी सेक्शन) की ओर से 8 अप्रैल 2024 को पहले ही जारी कर दिए गए है। इस दिन सभी निजी सेक्टर के कर्मचारियों का वेतन भुगतान के साथ अवकाश रहेगा
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

