कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अवकाश का ऐलान, बंद रहेंगे कार्यालय-शैक्षणिक संस्थान, नोटिफिकेशन जारी, मिलेगा लाभ

Employees news

demo pic

Employees news : हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने सिख धर्म के 5वें गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस और महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर 23-24 मई को छुट्‌टी देने का फैसला किया है। इस दौरान स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। सरकारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी कार्यालयों के साथ बोर्ड निगम एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे की घोषणा की गई है।इस संबंध में मुख्य सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है।

स्वैच्छिक अवकाश

  1. आदेश के तहत, राज्य के सभी सरकारी ऑफिस और स्कूल में कार्यरत कर्मचारी इस सरकारी ऐलान के तहत स्वैच्छिक अवकाश ले सकते हैं । राज्य सरकार ने विभागों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में वैकल्पिक अवकाश के तौर पर इसे मनाने की घोषणा की है।इससे पहले हरियाणा सरकार के कैलेंडर के अनुसार इसे वैकल्पिक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब हरियाणा सरकार ने छुट्‌टी का ऐलान किया है।
  2. मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेशों में बताया गया है कि राज्य में अनुसूची-II प्रतिबंधित छुट्टियों की सूची के अनुसार गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस और महर्षि कश्यप जयंती के कारण दोनों दिवसों को प्रतिबंधित अवकाश (RH) रहेगा।हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews