कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जारी हुआ 2 महीने का बकाया वेतन, खाते में पहुंची राशि, नियुक्ति प्रक्रिया पर अपडेट

delhi cm

Employees Salary Payment : छत्तीसगढ़ के मनरेगा और झारखंड के एचइसी कर्मचारियों के  लिए खुशखबरी है। होली के मौके पर कर्मचारियों को वेतन का तोहफा मिल गया है। एक तरफ एचइसी के स्थायी कर्मियों के खाते में प्रबंधन ने एक माह का वेतन भेज दिया है।वही विष्णु देव सरकार ने भी मनरेगा कर्मियों को 2 महीने से रुका वेतन दिलवा दिया है।

मनरेगा कर्मियों को मिला 2 माह का बकाया वेतन

  • दरअसल, हाल ही में छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की थी और मनरेगा कर्मियों (तकनीकी सहायकों) के पिछले 2 माह से बकाया वेतन के संबंध मे केंद्र से बात कर इस माह मे आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया था।
  • इसके बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कर्मचारियों की लंबित वेतन की समस्या को संवेदनशील मुद्दा मानते हुए मंत्रालय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार से समन्वय स्थापित कर बजट की मांग की एवं मनरेगा कर्मचारियों का वेतन/मानदेय जारी करने विभाग को निर्देशित किया।इसके बाद आयुक्त दीपक सोनी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रदेश के मनरेगा कर्मचारियों का लंबित वेतन होली के पूर्व जारी कर दिया ।वही उप मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही मनरेगा कर्मियों के लिए पृथक मानव संसाधन नीति लागू करने का आश्वासन दिया ।

एचइसी कर्मियों को एक माह का वेतन मिला

जानकारी के अनुसार, होली के मौके को देखते हुए रांची एचइसी प्रबंधन ने कर्मचारियों को एक माह का वेतन भुगतान कर दिया है। खबर है कि प्रोजेक्ट डिविजन में वेंडरों की भुगतान राशि रोक कर कर्मियों काे वेतन भुगतान किया गया है । वित्त विभाग ने शुक्रवार को स्थायी कर्मियों के खाते में एक माह का वेतन भेज दिया है और एक-दो दिनों में सप्लाई कर्मियों के वेतन का भी भुगतान कर दिया जाएगा, इसकी प्रक्रिया जारी है।

नियुक्ति प्रक्रिया 10 दिन में पूरा करने के निर्देश

इसके साथ ही राउरकेला स्टील प्लांट से बकाया राशि मिलते ही कर्मियों को एक-दो माह का और वेतन भुगतान किया जायेगा।एचइसी के सीएमडी केएस मूर्ति ने एचइसी मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए है कि सप्लाई कर्मियों के लिए ठेकेदार की नियुक्ति प्रक्रिया 10 दिनों में पूरा करें।बता दे कि एचइसी के कर्मी पिछले 2 महीनों से बकाया वेतन भुगतान को लेकर आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों का 21 माह व अधिकारियों का 24 माह का वेतन बकाया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews