कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द होगा वेतन का भुगतान, ट्रेजरी भेजे जाएंगे बिल, प्रक्रिया शुरू

pm awas yojana

Employee salary payment : हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। हमीरपुर स्थित भंग हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के कर्मचारियों को अब 2 माह की सैलरी एक साथ मिलेगी।। इसके लिए बिल तैयार होने की प्रकिया शुरू हो गई है। फरवरी और मार्च माह के वेतन के बिल तैयार करके ट्रेजरी में भेजना शुरू कर दिए गए है।इसकी पुष्टि आयोग के OSD अनुपम ठाकुर ने की है।

इसके साथ ही जो लोग रिटायर हुए हैं, उनके कागजात भी तैयार किए जा रहे है।बताते चले कि जनवरी की सैलरी कर्मचारियों को 20 फरवरी को जारी कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो OSD अनुपम ठाकुर का कहना है कि वेतन से संबंधित बिल तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें ट्रेजरी में भेजने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

विभाग चुनने का विकल्प

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भंग होने के चलते आयोग का कार्यालय कहीं एडजस्ट नहीं किया जा रहा, लेकिन आयोग के OSD अनुपम ठाकुर के पास ऑप्शन लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दफ्तर के सभी कर्मचारियों को दूसरे दफ्तरों में समायोजित किया जाना है, हालांकि ऐसी कोई सूची ओएसडी के पास नहीं है, जिसमें विभाग चुनने का विकल्प हो। जिस कर्मचारी को जिस भी विभाग में जाना हो, जहां भी जाना हो, वह लिखित तौर पर ऑप्शन देगा। उस पर अगली कार्रवाई सरकार करेगी।

प्रमोशन-रिटायरमेंट पर संशय

वही जिन कर्मचारियों का प्रमोशन होना था या फिर रिटायरमेंट के करीब हैं, उनको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। OSD अनुपम ठाकुर  ने बताया कि कर्मचारियों को किस विभाग में जाना है। वह अपने स्तर पर बगैर किसी सूची के इसका चुनाव करके उनके पास परफॉर्मे के आधार पर लिखित आवेदन कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews