DA Arrear : कर्मचारियों पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर अपडेट, बजट से पहले PM को लिखा पत्र, क्या मिलेगा पैसा?

केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से कोरोनाकाल में रोके गए 18 महीने के डीए एरियर के भुगतान को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक इस पर विचार नहीं किया है।अब बजट सत्र से पहले एक बार फिर डीए एरियर की चर्चा तेज हो चली है,बजट सत्र से पहले कर्मचारी संघ ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है।
employee news

18 Month DA Arrears : बजट सत्र से पहले एक बार फिर 8वें वेतन आयोग के साथ 18 महीने के बकाया डीए एरियर को लेकर चर्चा तेज हो चली है।संयुक्त सलाहकार मशीनरी एवं स्टाफ साइड की राष्ट्रीय परिषद के सचिव ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है और बकाया डीए एरियर को जारी करने की मांग की है।हालांकि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी जनवरी अंत में भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के महासचिव मुकेश सिंह ने वित्त मंत्री को पत्र लिखा था और एरियर जारी करने का आग्रह किया था।

PM को लिखा पत्र, डीए एरियर जारी करने की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में एक प्रस्ताव मिला है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय परिषद (कर्मचारी पक्ष) के संयुक्त सलाहकार तंत्र के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने केंद्र सरकार से 18 महीने का लंबित DA एरियर जारी करने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय परिषद (जेसीएम) के सचिव (कर्मचारी पक्ष) के तौर पर मेरा यह कर्तव्य है कि मैं आपका ध्यान कुछ प्रमुख मुद्दों की ओर आकर्षित करूं जो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को परेशान कर रहे हैं। हालांकि, अगर सरकार 18 महीने के डीए एरियर के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है तो कर्मचारियों को वेतन में बड़ी रकम मिल सकती है। इससे पहले भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के महासचिव मुकेश सिंह ने केंद्र सरकार से भुगतान जारी करने का आग्रह किया था।

जुलाई 2020 से जनवरी 2021 तक का बकाया है DA Arrear

दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों का जुलाई 2020 से जनवरी 2021 तक का डीए का एरियर बकाया है, चुंकी 4 साल पहले कोरोना काल में केन्द्र सरकार ने 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों व 64 लाख पेंशनभोगियों के DA/DR पर रोक लगा दी गई थी और कर्मचारियों का उक्त भुगतान रोक कर 34,402.32 करोड़ रुपये बचा लिए थे। इसके लिए कर्मचारी संघ लंबे समय से मांग कर रहे है और कई बार केन्द्र को पत्र भी लिख चुके है, लेकिन अबतक कोई फैसला नहीं हो पाया है। अब जुलाई में पेश होने वाले बजट सत्र से पहले फिर 18 महीने के डीए एरियर की चर्चाएं तेज हो गई है।

अगर DA Arrears मिला तो खाते में आएंगे 2.20 लाख तक रु.

  • नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिवगोपाल मिश्रा का कहना है कि लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है।
  • लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में महंगाई भत्ता एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाना है।
  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे 3 महीने के हिसाब से बकाया डीए एरियर (4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिल सकता है।
  • अगर कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने का (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर भुगतान किया जाना है।
    लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) ।लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये भुगतान किया जाना है।

(यह आंकड़े एक उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews