कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अपडेट, होली से पहले होगा वेतन-मानदेय का भुगतान, 7 मार्च से पहले खाते में आएगी राशि, निर्देश जारी

employees news

Employees Salary Honorarium : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है।वेतन और मानदेय पर ताजा अपडेट सामने आया है। राहत की खबर ये है कि इस बार सभी को वेतन व मानदेय का भुगतान होली से पहले हो जाएगा। 7 मार्च से पहले सभी कर्मचारियों के खाते में वेतन पहुंचन जाएगा।

होली से पहले मिलेगा वेतन

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, पंचायती राज विभाग के निदेशक ने 7 मार्च से पहले वेतन दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं। पंचायती राज विभाग में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों व सफाई कर्मियों के वेतन संबंधी प्रमाणपत्र एकत्रित करने की कार्रवाई शुरू भी कर दी गई है, जिससे कि निर्धारित समय से फरवरी का वेतन निकासी की जा सके।

सभी से ब्यौरा मांगा

वही लेखा विभाग ने सभी ब्लॉकों से सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति से लेकर अन्य कर्मचारियों का ब्योरा मांगा गया है।डीपीआरओ ने बताया कि सभी संविदा कर्मचारियों का भी मानदेय होली से पहले दिलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति प्रमाणपत्र भी ब्लॉकों से मंगाए जा रहे हैं।

इससे पहले 28 फरवरी तक वेतन जारी करने के दिए थे निर्देश

हाथरस की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों और सामुदायिक शौचालयों का रखरखाव करने वाले कर्मियों के भुगतान को लेकर डीपीआरओ सुबोध जोशी ने निर्देश जारी किए थे।डीपीआरओ ने कहा था कि 28 फरवरी तक इनका भुगतान नहीं होने पर पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत का वेतन रोका जाएगा। संबंधित सचिव, एडीओ पंचायत का माह फरवरी का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews