कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 10 मार्च से पहले होगा वेतन का भुगतान, अधिकारियों को निर्देश जारी, मांगे सभी दस्तावेज

state government

Employees Salary Payment : चंडीगढ़ हॉर्टिकल्चर डिवीजन नंबर 2 में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। 10 मार्च तक बकाया वेतन का भुगतान हो जाएगा। इस संबंध में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर नवीन शर्मा ने हार्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों निर्देश दिए है।

कर्मचारियों में आक्रोश, अटका 3 महीने का वेतन

  1. दरअसल,बीते दिनों ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी एम्प्लॉईज एंड वर्कर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने असिस्टेंट लेबर कमिश्नर नवीन शर्मा से मुलाकात की थी और मांगपत्र सौंपा, जिसमें बताया गया था कि हॉर्टिकल्चर डिवीजन नंबर 2 में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को दो-तीन माह से ठेकेदार वेतन नहीं दे रहे हैं, जिस कारण वर्करों में बहुत रोष है।
  2. उन्होंने बताया कि वेतन को लेकर वे कई बार एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर ओर चीफ इंजीनियर से मुलाकात कर चुके है, लेकिन अबतक कोई हल नहीं निकला है।असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को बताया के चंडीगढ़ प्रशासन और लेबर कमिश्नर द्वारा नोटिफिकेशन जारी की गई है कि ठेकेदार 7 तारीख से पहले ठेके पर काम कर रहे वर्करों को वेतन दें। यह मसला गंभीर है, इसलिए उन ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

10 मार्च से पहले वेतन जारी करने के आदेश

बावजूद इसके वेतन का भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी एम्प्लॉयज एंड वर्कर्स को, हार्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों को असिस्टेंट लेबर कमिश्नर नवीन शर्मा ने अपने आफिस में बुलाया और हॉर्टिकल्चर डिवीजन नंबर 2 में काम करने वाले आउटसोर्स वर्कर्स के रुके वेतन का भुगतान 10 मार्च से पहले करने की हिदायत दी।

असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ने मांगे सभी डॉक्यूमेंट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर अश्वनी कुमार ने बताया कि जो ठेकेदार असिस्टेंट लेबर कमिश्नर आफिस में हाजिर हुए और जो नहीं आए उनको नोटिस देकर कहा कि 10 मार्च से पहले वर्कर्स को रुका वेतन दिया जाए और 10 मार्च को वेतन देने के सभी डॉक्यूमेंट्स लेकर असिस्टेंट लेबर कमिश्नर आफिस में पहुंचें। हॉर्टिकल्चर विभाग से एसडीओ नरेंद्र पाल हाजिर हुए थे, जिनसे कमीश्नर ने कहा कि ठेकेदार के सभी डॉक्यूमेंट्स लेकर आना और 7 तारीख से पहले वर्कर्स को वेतन का भुगतान करवाना आपकी जिम्मेदारी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews