कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए खुशखबरी, मानदेय में 20% की वृद्धि, मिलेगा प्रमोशन का भी लाभ, बढ़ेगी सैलरी

state government

Employee Promotion/Honorarium hike 2023:  बिहार के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। शुक्रवार को 17वीं सिंडिकेट बैठक में प्रमोशन-मानदेय समेत कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में 580 करोड़ का बजट पास किया गया।  वही शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रोन्नति की प्रभावी तिथि से स्वीकृति प्रदान की गई, वेतन का भुगतान राज्य सरकार से राशि आवंटित होने के बाद किया जायेगा। इसके अलावा मानदेय में भी 20% वृद्धि की गई है।

दरअसल, पीपीयू कुलपति प्रो. आरके सिंह की अध्यक्षता में हुई 17वीं सिंडिकेट बैठक में कई अहम फैसला लिए गए। इसमें 16वीं अभिषद् (सिंडिकेट), 14वीं वित्त समिति, 14वीं एएनटीपीसी एवं 11वीं अकादमिक परिषद की अनुशंसाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।इसमें पीपीयू के कॉलेजों में बीएड के शिक्षकों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि स्वीकृत की गई। इसके अलावा प्रायोगिकी परीक्षकों के मानदेय में भी इजाफे को लेकर अनुशंसा प्रदान की गई।अब इस बैठक के मुद्दों को 11 जनवरी को होने वाली सीनेट की बैठक में उठाया जाएगा। इसमें भी 580 करोड़ का बजट पास किया जाएगा।

बैठक में शिक्षकेतर कर्मियों की लंबित प्रोन्नति को प्रोन्‍नति की प्रभावी तिथि से स्वीकृति को हरी झंडी दी गई। इसके साथ 2048 से पहले मगध विवि से लंबित शिक्षकों की पदोन्‍नति को भी स्वीकृति दी गई। सिंडिकेट सदस्य प्रो राजेंद्र गुप्ता के द्वारा भौतिकी तथा अर्थशास्त्र विषय में शिक्षकों की प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति के संबंध सवाल किया गया तो सदस्यों ने फैसला लिया कि चयन समिति की अनुशंसाओं एवं निर्धारित विनियमों के आलोक में न्यूनतम एक पीएचडी
प्रोड्यूस करने के उपरांत ही प्रोफेसर पद पर प्रोन्‍नति प्रदान की जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews