
Employees News
TMBU Employees Teacher Promotion : बिहार के तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारियों और शिक्षकों को जल्द प्रोन्नति के साथ वेतन वृद्धि का लाभ मिलने वाला है। खबर है कि गुरुवार को रजिस्ट्रार डॉ. विकास चंद्रा ने ट्रेनिंग के सार्टिफिकेट पर साइन कर दिए है, इससे कर्मचारियों को ग्रेड पे, प्रदोन्नति और इंक्रीमेंट मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
जल्द मिल सकता है पदोन्नति-वेतन वृद्धि का लाभ
- दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों के लगभग पांच सौ कर्मचारियों और शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे है। शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ इसको लेकर कई बार मांग भी उठा चुके है। हालांकि 2018 के बाद हाई कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए कुछ शिक्षकों को पदोन्नति मिली, लेकिन अन्य का मामला अधर में अटक गया है।
- चुंकी राज्य सरकार ने 1994 में प्रोन्नति पर रोक लगाई थी। इसके बाद 2014 में राज्य सरकार ने पदोन्नति को लेकर नियमावली तैयार कर राजभवन भेजकर स्वीकृति मांगी, और मिल भी गई लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सर्टिफिकेट के चक्कर में अटका था मामला
इसके बाद इन कर्मचारियों को राज्य सरकार के निर्देश पर वर्ष 2019 के अप्रैल महीने में तीन दिनों तक ट्रेनिंग दी गई थी, लेकिन सार्टिफिकेट नहीं दिया गया, ऐसे में कर्मचारियों को प्रोन्नति और वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब गुरूवार को विश्वविद्यालय में ईद की छुट्टी में रजिस्ट्रार डॉ. विकास चंद्रा कुछ पेंडिंग फाइल के साथ उन्होंने इन सर्टिफिकेट से जुड़ी दो फाइलों पर भी साइन कर दिए, जिसके बाद यह रास्ता आसान हो गया है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

