कर्मचारियों-खाताधारकों लिए अपडेट, कब खाते में आएगा PF के ब्याज का पैसा? EPFO ने दिया ये जवाब, इन 3 तरीकों से कर सकते है बैलेंस चेक

नौकरी पेशा लोग जिनका पीएफ खाता है उनके वेतन के साथ एक हिस्सा हर बार पीएफ राशि के रूप में काटा जाता है। ये एम्पलॉई और एम्प्लॉयर दोनों का हिस्सा होता है। इसी राशि पर ईपीएफओ ब्याज भी देता है। ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए ब्याज दर को बढ़ाकर 8.25% कर दिया गया है और अब जल्द ही खाताधारकों के खाते में ब्याज का पैसा भेजा जाएगा।
epfo news

EPFO PF Interest Money : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारियों और पीएफ खाताधारकों के लिए काम की खबर है। जल्द ही आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा जमा किया जाएगा, इसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के माध्यम से एक सदस्य के सवाल के जवाब में दी है।

ईपीएफओ ने दिया ये जवाब

  • दरअसल , EPFO के एक मेंबर ने @PMOIndia को टैग करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है कि वित्त वर्ष 2023-24 के ग्राहकों का ईपीएफओ ब्याज कब जमा किया जाएगा? इससे ईपीएफओ की छवि सुधरेगी और ग्राहक केंद्र सरकार को आशीर्वाद देंगे।
  • इस पर EPFO ने जवाब देते हुए लिखा है कि प्रिय सदस्य, प्रक्रिया पाइपलाइन में है और शीघ्र ही वहां दिखाई जा सकती है। जब भी ब्याज जमा किया जाएगा, वह जमा हो जाएगा और पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। ब्याज की कोई हानि नहीं होगी।
  • बता दें कि EPF खाते में ब्याज को मंथली आधार पर ही कैलकुलेट किया जाता है, लेकिन इसे वित्तीय वर्ष के आखिरी में ही सदस्यों के खाते में जमा किया जाता है।

इस बार मिलेगा ज्यादा ब्याज

खास बात ये है कि इस बार केन्द्र सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए भविष्य निधि (PF) में जमा रकम पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया है,ऐसे में अब कर्मचारियों ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसका लाभ 6 करोड़ से ज्यादा PF खाता धारकों को मिलेगा। संभावना है कि ‘चुनाव के नतीजे आने के बाद जून जुलाई 2024 से राशि भेजने का काम शुरू किया जा सकता है, हालांकि अभी पुष्टि होना बाकी है।

ऐसे तरीकों से चेक करें बैलेंस

  • Umang APP-अपने फोन में UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) ऐप को इंस्टॉल करें।अब ऐप को ओपन करके उसमें लॉग-इन करें।इसके बाद ‘EPFO Option’ पर क्लिक करें और ‘Employee Centric Services’ पर जाएं।अब ‘view passbook’ पर क्लिक करें।इसके बाद आपको UAN नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा।ओटीपी डालने के बाद पीएफ अकाउंट लॉग-इन हो जाएगा। अब आपको पीएफ पासबुक शो होगी।
  • BY SMS- एसएमएस से पीएफ बैलेंस जानने के लिए EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एसएमएस करें।इसके लिए EPFO UAN LAN (भाषा) टाइप करना होगा। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखें। हिंदी में जानकारी के लिए LAN की जगह HIN लिखें। हिंदी में अकाउंट की जानकारी लेने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर इसे 7738299899 नंबर भेज दें और मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • EPFO– वेबसाइट पर लॉग इन कर ई-पासबुक पर क्लिक करें। ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज पर आ जाएंगे।जहां आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा और फिर नया पेज खुलेगा और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।
  • EPFO Portal- पोर्टल https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाकर यूएएन नंबर (Universal Account Number) की मदद से लॉग-इन करना है।अब ‘Our Services’ पर क्लिक करके ड्रॉप-डाउन मेन्यू में‘for employees’ को सेलेक्ट करें।इसके बाद ‘member passbook’ पर क्लिक करें।अब फिर से UAN और Password दर्ज करें और कैप्चा डालकर लॉग-इन करें। मेंबर आईडी (Member ID) भरें, जिसके बाद आपको ईपीएफ बैलेंस शो हो जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews