कर्मचारियों को मिलेगा ‘नए वेतन आयोग’ का लाभ, एरियर का होगा भुगतान, DA-भत्ते में होगी वृद्धि, खाते में आएंगे 48000 तक रुपए

employees

New Pay Commission, 7th pay scale, Employees Benefit  : कर्मचारियों में पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। उन्हें नए वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वही वेतनमान मामले में एचआरडी द्वारा भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

बता दे कि झारखंड के विश्वविद्यालय में सातवें वेतन आयोग को लागू कर दिया गया। हालांकि कुछ कॉलेजों में अब तक इसकी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। जमशेदपुर के कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षक के उत्तर कर्मचारियों की लगातार मांग के बाद अब उन्हें सातवें वेतनमान का लाभ मिलने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भेजे गए 350 कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के लिए एचआरडी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

नए वेतन आयोग का लाभ मिलने के साथ उनके महंगाई भत्ते सहित अन्य भत्ते और पेंशन राशि में बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। कोऑपरेटिव कॉलेज की लगभग 60 से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें कई ऐसे कर्मचारी भी शामिल रहेंगे, जो रिटायर हो चुके हैं। टाटा कॉलेज चाईबासा सहित एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के कर्मचारियों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा। बता दे कि कोल्हान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को पिछले कई वर्षों से सही वेतनमान नहीं मिल रहा था। जिसके कारण वह लगातार सरकार से महत्वपूर्ण मांग कर रहे थे।

एरियर का भुगतान

2016 से उन्हें एरियर का भुगतान किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से भुगतान करने की राशि उनके खाते में जमा की जाएगी। कुछ ऐसे भी कॉलेज है, जिनके कर्मचारियों के कागजात सही होने नहीं होने की वजह से उन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया जा रहा था। 1 महीने के भीतर उनके लिए भी नए वेतनमान को लागू करने की तैयारी की गई है।

वेतन में 15000 से 20000 का इजाफा तय

एरियर का भुगतान होने के साथी महंगाई भत्ते में वृद्धि और अन्य भाटी में वृद्धि सहित कई अन्य सुविधाएं भी कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। नए वेतन आयोग मिलने से कर्मचारियों के वेतन में 15000 से 20000 का इजाफा तय माना जा रहा है। वहीं शिक्षकेतर कर्मचारियों को एरियर के रूप में 5 से 10 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा। हालांकि एरियर राशि पर उन्हें टैक्स भी देना होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews