
demo pic
Jammu Kashmir Employees casual leave : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है और 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होना है, ऐसे में अलग अलग राज्यों की सरकारों द्वारा मतदान दिवस के लिए सामान्य, सार्वजनिक और सवैतनिक अवकाश का की घोषणा की गई है। इसी क्रम में अब जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दौरान कश्मीर घाटी में काम कर रहे जम्मू संभाग के कर्मचारियों को तीन दिन की विशेष कैजुअल लीव दिए जाने को मंजूरी दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।
जम्मू संभाग में इस दिन मिलेगी कैजुअल लीव
सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत, उधमपुर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव के तहत कर्मचारियों को 18 से 20 अप्रैल, जम्मू संसदीय सीट के लिए 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के तहत कर्मचारियों के लिए 25 से 27 अप्रैल और अनंतनाग- राजौरी संसदीय सीट के लिए 7 मई को होने वाले चुनाव के तहत कर्मचारियों के लिए 6से 8 मई तक तीन दिवसीय विशेष कैजुअल लीव दी जाएगी।वहीं कश्मीर में तैनात विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं को वोट डालने के लिए तीन दिन की छुट्टी देने का फैसला किया गया है। इसे लेकर भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कश्मीरी हिंदू कर्मियों को वोट डालने के लिए भी 3 दिन कैजुअल लीव
- इससे पहले 8 अप्रैल को सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर कश्मीर में तैनात विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं को वोट डालने के लिए तीन दिन छुट्टी घोषित की है। चुंकी जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में मतदान होना है, ऐसे में कश्मीर में तैनात विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं को वोट डालने के लिए तीन दिन स्पेशल कैजुअल लीव देने का फैसला किया है, ये कर्मी श्रीनगर, बारामुला और अनंतनाग पर उनके मतदान करने के लिए बनाए विशेष मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
- चुनाव आयोग द्वारा वोट डालने के लिए 26 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें जम्मू में 21, ऊधमपुर जिले में एक व दिल्ली में चार मतदान केंद्र शामिल हैं। 19 अप्रैल को उधमपुर सीट, 7 मई को अनंतनाग-रियासी सीट , 13 मई को श्रीनगर संसदीय सीट और बारामुला संसदीय सीट पर 20 मई को चुनाव होगा, ऐसे में विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं को छह से आठ मई तक, 12 से 14 मई तक और 19 से 21 मई तक छुट्टी मिलेगी।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

