कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा, प्रदेश में फिर लागू होगी पुरानी पेंशन योजना, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

pension news

रांची, डेस्क रिपोर्ट। झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को जल्द गुड न्यूज मिलने वाली है। जून अंत तक राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू की जा सकती है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। वही संभावना है कि 26 जून को राज्य में होने वाले पेंशन जयघोष महासम्मेलन  में मुख्यमंत्री ओल्ड पेंशन स्कीम कब से लागू होगी, इसकी घोषणा कर सकते है।इससे राज्य के लगभग एक लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढे.. MP Weather: 5 वेदर सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, 48 घंटे में होगी ग्वालियर में मानसून की एंट्री

दरअसल, 3 दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर राज्य में फिर से पुरानी पेंशन लागू करने के संकेत दिए थे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों ने लंबा संघर्ष किया है। उन्होंने भी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा किया था। अब यह वादा निभाने का समय आ गया है। वही हाल ही में राज्य सरकार के कर्मचारी संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री हेसे मुलाकात कर एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त राज्य कर्मंचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग की थी।संभावना जताई जा रही है कि आज 21 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दी जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद वित्त विभाग ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इस पर कैबिनेट बैठक की मुहर लगते ही लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के बाद अपने निर्णय से केंद्र सरकार को अवगत कराएगी। इन कर्मियों के वेतन से कटौती की गयी राशि लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की मांग भी केंद्र से की जायेगी।सरकार इसमें छत्तीसगढ़ के मॉडल को अपना सकती है।

यह भी पढ़े.. MP School: छात्रों के लिए जरूरी खबर, जुलाई से होगा कक्षा 9 कक्षा का नामांकन, जानें नियम

बता दे कि बजट सत्र में मुख्यमंत्री सोरेन ने पुरानी पेंशन योजना पर विचार करने की बात कही थी।वही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के चुनावी एजेंडे में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का वादा किया गया है, जिसे अब राज्य सरकार पूरा करने जा रही है।अगर आज कैबिनेट में मंजूरी नही मिलती है तो 26 जून को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम झारखंड ने रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में पेंशन जयघोष महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ओल्ड पेंशन स्कीम कब से लागू होगी, इसकी घोषणा कर सकते है।इसे 1 जुलाई या फिर अगस्त 2022 से प्रभावी किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews