कर्मचारियों-छात्रों के लिए अच्छी खबर, सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, आदेश जारी

employees transfer

Employees Public Holiday: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।  उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तराखंड सरकार ने 28 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है।  दरअसल, सिख धर्म के गुरु तेग बहादुर के शहीद दिवस पर पहले 24 नवंबर को अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब राज्य सरकार ने  घोषित तारीख में बदलाव करते हुए 24 नवंबर की जगह 28 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के शहीद दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

यूपी सरकार की ओर से गुरु तेग बहादुर के शहीद दिवस को लेकर घोषित अवकाश की तारीख में संशोधन का आदेश जारी कर दिया है।   यूपी सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अवकाश की तिथि में संशोधन का आदेश जारी कर दिया। अब 24 नंवबर की जगह 28 नवंबर को गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर छुट्टी होगी।

अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी ने इस संबंध में आदेश सूबे के सभी प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्ष, जिलाधिकारी, प्रमुख सचिव विधान सभा, सूचना और जनसंपर्क विभाग को भेज दिया गया है। इस दिन स्कूल व अन्य सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

उत्तराखंड में भी अवकाश

वही उत्तराखंड शासन की ओर से भी अवकाश में बदलाव की तिथि का आदेश जारी किया गया। 24 नवंबर के सार्वजनिक अवकाश के बदले अब 28 नवंबर अवकाश घोषित करने का फैसला लिया गया। वहीं उत्तराखंड सचिवालय / विधानसभा और जिन कार्यालयों में पांच दिवसीय सप्ताह लागू है वहां पर अवकाश लागू नही होगा।

चंडीगढ़ में भी छुट्टी का ऐलान

इसके साथ ही 28 नवंबर को चंडीगढ़ में भी सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी 28 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस (Guru Teg Bahadur Shaheedi Diwas) के मौके पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews