
Employees Salary Hike 2024 : निजी क्षेत्र में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। साल 2024 में कर्मचारियों की सैलरी में 9.5 फीसदी तक वेतन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। यह जानकारी ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस कंपनी एऑन पीएलसी के वार्षिक वेतनवृद्धि और कारोबार सर्वेक्षण 2023-24 से सामने आई है। इससे पहले जनवरी में कॉर्न फेरी के ताजा भारत मुआवजा सर्वेक्षण ( Korn Ferry India Compensation Survey) ने 10 फीसदी वेतन वृद्धि का अनुमान जताया था।
साल 2024 में 9.5 फीसदी सैलरी में वृद्धि संभव
- ग्लोबल प्रोफेशनल फर्म एऑन (Aon) के वार्षिक वेतनवृद्धि और कारोबार सर्वेक्षण 2023-24 भारत के मुताबिक, भारत में इस साल कर्मचारियों की सैलरी में 9.5 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है, हालांकि यह साल 2023 की वास्तविक वेतनवृद्धि 9.7 फीसदी से थोड़ा कम है।चुंकी वैश्विक महामारी के बाद 2022 में उच्च वेतनवृद्धि के बाद भारत में वेतन वृद्धि एक अंक यानी 10 फीसदी से कम पर स्थिर हो गई है।
- एऑन का कहना है कि चार में से तीन कंपनियां 2024 में 9 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी करेंगी। यह साल 2023 में 9 फीसदी की तुलना में औसतन 8.5 फीसदी इजाफा करेंगी।यह सर्वेक्षण में करीब 45 उद्योगों की 1,414 कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।
जानें किस क्षेत्र में कितनी होगी वेतन वृद्धि?
मैन्युफैक्चिरिंग सेक्टर में 10.1 फीसदी, प्रोडक्ट्स कंपनी 9.5 फीसदी और सर्विस कंपनियों में 8.2% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। यहां तक कि स्टार्टअप भी पुरानी आईटी सेवा फर्मों की तुलना में बेहतर भुगतान कर सकते हैं। सर्वे में अन्य एशियाई देशों की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि होने की उम्मीद जताई गई है, वेतनवृद्धि में भारत के बाद बांग्लादेश दूसरे नंबर पर है।
KFICS सर्वे रिपोर्ट में 9.8 फीसदी सैलरी बढ़ने का अनुमान
इससे पहले जनवरी में जारी हुए कॉर्न फेरी के ताजा भारत मुआवजा सर्वेक्षण ( Korn Ferry India Compensation Survey) के सर्वे के मुताबिक, साल 2024 में औसत वेतन वृद्धि 9.7% देखने को मिल सकती है, जबकि पिछले साल यह 9.5% थी।साल 2024 में फाइनेंशियल सर्विसेज, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स एंड प्रॉडक्ट्स कंपनीज, केमिकल्स, इंडस्ट्रियल गुड्स और रिटेल इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा 10% सैलरी हाइक का अनुमान है। ऑटोमोटिव सेंक्टर में 9.7 परसेंट, कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डिंग मटीरियल में 9.6%, लाइफ साइंसेज एंड हेल्थ केयर में 9.5%, ऑयल एंड गैस में 9.5%, कंज्यूमर गुड्स में 8.7% और आईटी सर्विसेज सेक्टर में 7.8 % सैलरी इंक्रीमेंट का अनुमान है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

