
Employees Salary Hike 2023 : निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। साल 2023 में सैलरी में 10 से 12 फीसदी से अधिक की वृद्धि हो सकती है। फेशनल सर्विस फर्म एओन इंडिया (Aon India) के बाद अब एडीपी रिसर्च इंस्टीट्यूट (ADP Research Institute) की ‘पीपल एट वर्क 2023: ए ग्लोबल वर्कफोर्स व्यू’ रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें भारत में 90 प्रतिशत कर्मचारियों को इस साल वेतनवृद्धि की उम्मीद है।
जानिए क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को एडीपी रिसर्च इंस्टीट्यूट (ADP Research Institute) की ‘पीपल एट वर्क 2023: ए ग्लोबल वर्कफोर्स व्यू’ रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 90 प्रतिशत कर्मचारियों ने इस साल वेतनवृद्धि की उम्मीद जताई है। इस सर्वे में शामिल लगभग 20 प्रतिशत कर्मचारी चार-छह प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं 19 प्रतिशत कर्मी 10-12 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 78 प्रतिशत कर्मचारियों की पिछले वर्ष औसतन चार-छह प्रतिशत वेतन वृद्धि हुई थी। यह रिपोर्ट 17 देशों के 32,000 कर्मचारियों के सर्वे पर आधारित है। इनमें भारत के 2,000 कर्मी शामिल हैं। 65 फीसदी कर्मचारियों को लगता है कि भले ही इस साल सैलरी में बढ़ोतरी नहीं हो, लेकिन उन्हें पेड होलीडेज या ट्रैवल कंपनसेशन के रूप में मेरिट बोनस मिल सकता है.
2023 में वेतन में 10.3 फीसदी वृद्धि संभव
बता दे कि हाल ही में दुनिया की लीडिंग प्रोफेशनल सर्विस कंपनी Aon PLC की एक सर्वे रिपोर्ट से सामने आई थी, जिसमें अनुमान लगाया गया था कि साल 2023 में कर्मचारियों की सैलरी में 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि हो सकती है सर्वे के मुताबिक, करीब 46 फीसदी भारतीय कंपनियां डबल डिजिट इंक्रीमेंट देने के लिए तैयार हैं।साल 2022 में कंपनियों ने एवरेज 10.6 फीसदी इंक्रीमेंट किया था। इस स्टडी में 40 से अधिक इंडस्ट्रीज की करीब 1400 कंपनियों के आंकडों का विश्लेषण किया गया है। सर्वे के अनुसार टेक्नोलॉजी फ्लेटफॉर्म्स और प्रोडक्ट्स से जुड़ी कंपनियां इस साल एवरेज 10.9 फीसदी इंक्रीमेंट करेंगी।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

