कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, समय पर होगा वेतन का भुगतान, सरकार ने जारी किए 803 करोड़ रुपए

salary news

MCD Employees Salary Payment : दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने समय पर वेतन देने के लिए निगम को 803.69 करोड़ रुपये की किश्‍त जारी करने की मंजूरी दे दी है।इससे एमसीडी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलता रहेगा।

सीएम के निर्देश पर किस्त जारी

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली नगर निगम के लिए 803.69 करोड़ रुपये की तीसरी किश्त जारी करने को मंजूरी दी है। ।वित्त मंत्री आतिशी के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि एमसीडी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने 2,642.47 करोड़ रुपये आवंटित किया है जबकि 2014-15 में यह सिर्फ 854.5 करोड़ रुपये था।

वित्त मंत्री ने कहा-समय पर वेतन का होगा भुगतान

वित्त मंत्री ने कहा कि सीएम ने कहा था कि निगम में पैसे की कमी नहीं होने देंगे और निगम के सभी कर्मचारियों को सैलरी समय पर मिलती रहेगी ।इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल ने इस वित्तीय वर्ष में बतौर तीसरी किस्त के रूप में 803.69 करोड़ रुपये निगम को दिए हैं। एमसीडी के सफाई कर्मचारियों, पैरा-मेडिकल स्टाफ, डाक्टरों आदि को समय से वेतन का भुगतान होगा। सरकार के इस निर्णय से दिल्ली के लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में एमसीडी को मदद मिलेगी।

हर साल बढ़ रही है निगम को मिलने वाली राशि

गौरतलब है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार में साल दर साल निगम को दिए जाने वाला पैसा बढ़ता रहा है। साल 2014-15 की तुलना में 2023-24 में ये 309 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ा है। 2014-15 में 854.5 करोड़ की तुलना में 2023-24 में दिल्ली सरकार से निगम को 2642.47 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके साथ ही सरकार इसके अतिरिक्त कई अन्य मदों में भी निगम को पैसे मुहैया करवाती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews