सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब नहीं कटेगा वेतन, अवकाश का भी मिलेगा लाभ, सीएम का ऐलान

salary news

Government Employees salary/Holiday Benefit : उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। चाइल्ड केयर लीव या बाल्य देखभाल अवकाश के दौरान अब कर्मचारियों का वेतन नहीं काटा जाएगा यानि अब कर्मचारियों को पूरा वेतन मिलेगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की है।

80 प्रतिशत की बजाय मिलेगा पूरा वेतन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय संघ कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बाल्य देखभाल अवकाश में दूसरे साल में भी 80 प्रतिशत के बजाए पूरा वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा सीएम ने  सचिवालय कर्मियों के कल्याण कोष में 30 लाख रुपये देने, सचिवालय में विजिटर रूम की व्यवस्था बनाने और केदारपुरम स्थित सचिवालय कॉलोनी से सचिवालय तक एक ई-बस चलाने की भी घोषणा की।

अवकाश का भी मिलेगा लाभ

सीएम ने कहा कि चाइल्ड केयर लीव का एक साल लाभ लेने के बाद दूसरे साल में जो वेतन से 20 प्रतिशत की कटौती होती थी, अब नहीं होगी। वही 300 उपार्जित अवकाश के बाद हर साल मिलने वाले 31 अवकाश भी कर्मचारी ले सकेंगे। पहले कई तरह की बंंधिशें दी, जिसे समाप्त किया जा रहा है।सरकार और कर्मचारियों के बीच संवादहीनता की स्थिति बनने नहीं दी जाएगी।

महिला आरक्षण बिल पर दी बधाई

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान करने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश में मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में यह सराहनीय कदम है। राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews