पेंशनरों के लिए खुशखबरी, सीएम ने की पेंशन राशि में वृद्धि, जनवरी से खाते में आएंगे 3000 रुपए, ये होंगे पात्र

Haryana Pensioners Pension Hike 2024 :  हरियाणा के पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। नए साल 2024 से बुजुर्ग पेंशनरों को बढ़ी हुई पेंशन राशि मिलेगी। 1 जनवरी 2024 से पेंशनरों के खाते में 2,750 के बजाय 3000 रुपए पेंशन आएगी। इसकी जानकारी खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।बता दे कि राज्य सरकार द्वारा 60 साल की आयु पार कर चुके बुजुर्गों को 2750 रुपए वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से कम होती है।

नए साल से मिलेगी 3000 रुपए पेंशन

दरअसल, बीते दिनों सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया था कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली राशि जल्द ही बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह की जाएगी और अब 25 नवंबर को  सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके सीएम ने जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2024 से हरियाणा में  वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) बढकर 3 हजार रुपए मिलेगी । वर्तमान में बुजुर्गों को हर महीने 2,750 रुपये पेंशन दी जा रही है, जो जनवरी से 250 रुपए बढ़ाकर 3000 रुपए दी जाएगी।

वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना 

सीएम ने बताया कि 80 वर्ष की आयु से अधिक के अकेले रहने वाले नागरिकों के लिए “वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना” बनाई है।80 साल से अधिक के बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए सरकार की तरफ से प्रहरी योजना भी शुरू की गई है,  इसके तहत 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग जो अकेले रहते है, उनकी देखभाल के लिए रेवाड़ी में आश्रम खोला गया है।  इसके अलावा  करनाल में  भी एक आश्रम निर्माणाधीन है।  प्रदेश के 40 हजार बुजुर्गों ने पेंशन लेने से मना कर दिया है,  इससे सरकार के लगभग 100 करोड़ रुपये बचेंगे और इसी बची हुई राशि को सेवा आश्रमों के निर्माण के लिए लगाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम योजना के तहत 14 अन्य जिलों में आश्रम खोलने के लिए भूमि की पहचान की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews