शिक्षक-कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, एक सप्ताह में पूरा करें ये काम, वरना अटक जाएगी अक्टूबर- नवंबर की सैलरी

जिन शिक्षकों और कर्मचारियों का डेटा अभी तक अपलोड नहीं हुआ है, उन्हें एक सप्ताह के अंदर ऐसा करना होगा, अन्यथा वेतन अटक जाएगा।
employees news

Bihar Employees Teacher Salary : बिहार के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। शिक्षा विभाग ने वेतन भुगतान संबंधी नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का डेटा अपने पे-रोल मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है।

नई व्यवस्था के अनुसार, अक्टूबर और नवंबर महीने का वेतन केवल उन्हीं शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्होंने अपना डेटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। जिन शिक्षकों कर्मियों का डेटा एक हफ्ते के अंदर अपलोड नहीं होगा, उनका अक्टूबर नवंबर का वेतन रुक जाएगा। नई व्यवस्था से वेतन भुगतान में देरी को कम करने और शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने में मदद मिलेगी।जिन शिक्षकों और कर्मचारियों का डेटा अभी तक अपलोड नहीं हुआ है, उन्हें एक सप्ताह के अंदर ऐसा करना होगा।

डाटा अपलोड करने पर ही मिलेगा वेतन

शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के 15 विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को निर्देश दिया गया है कि पोर्टल पर शिक्षकों और कर्मचारियों का डाटा अपलोड करने के साथ ही उन शिक्षकों को वेतन सत्यापन भी आवश्यक है जिनका वेतन सत्यापन नहीं हुआ है।साथ ही कहा है कि वे अपने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को अपना डेटा जल्द से जल्द अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करें। शिक्षकों और कर्मचारियों को केवल पोर्टल पर जाकर अपना व्यक्तिगत और नौकरी से संबंधित विवरण भरना होगा। विभाग ने पोर्टल पर एक विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए, ताकि यूजर्स को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews