पुलिसकर्मियों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा साप्ताहिक अवकाश का लाभ, आदेश जारी

पुलिसकर्मियों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा साप्ताहिक अवकाश का लाभ, आदेश जारी

Rajasthan Police Weekly Off: राजस्थान के पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें भी अन्य सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर साप्ताहिक अवकाश का लाभ मिलेगा। राजस्थान पुलिस के महानिदेशक उमेश मिश्रा के आदेश पर पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का फैसला किया गया है, इसके लिए अजमेर के गेगल थाने को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है।

अजमेर के गेगल थाने में आज 28 नवंबर सोमवार को प्रायोगिक तौर पर शुरू होने वाले साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था सफलता पूर्वक लागू होने के बाद अजमेर जिला और फिर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। आज से शुरू हो रहे इस पायलट प्रोजेक्ट की अधिकारी जिलास्तर पर हर सोमवार को समीक्षा करेंगे। साप्ताहिक अवकाश योजना की हर सोमवार को मुख्यालय स्तर पर समीक्षा होगी।

साप्ताहिक विश्राम योजना 28 नवम्बर से थाने/चौकी पर लागू कर प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा मुख्यालय स्तर पर की जाएगी। योजना का सतत पर्यवेक्षण में आने वाली समस्याओं को लेखबद्ध कर उनके निराकरण के सुझाव/प्रस्ताव 7 दिन बाद की समीक्षा में पेश की जाएगी। 4 जवान को पहला विश्रामगेगल थाने के 4 जवानों को सोमवार को पहला साप्ताहिक विश्राम दिया जाएगा। थाने की नफरी अनुसार प्रतिदिन औसतन 4 सिपाही साप्ताहिक विश्राम पर रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews