प्राध्यापकों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, नियुक्ति-पदोन्नति पर अपडेट, नियमों में बदलाव, ऐसे मिलेगा लाभ

officer Promotion

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। हरियाणा सरकार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्राध्यापकों को लेकर बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने प्राध्यापकों की नियुक्ति और पदोन्नति के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत अब एमफिल और Phd होने पर मिलने वाले 7 इंक्रीमेंट के स्थान पर हर पद पर पदोन्नति से पहले साक्षात्कार लिया जाएगा।

यह भी पढ़े..MP: बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब मिलेगी ये खास सुविधा, इस तरह होगा लाभ, जानें प्रक्रिया

इसमें सबसे अहम बात ये है कि कॉलेजों के वो प्राध्यापक ही विश्वविद्यालयों में सीधे प्रोफेसर पद के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास विद्यार्थियों के मार्गदर्शन का अनुभव होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर से एसोसिएट प्रोफेसर के लिए PHD की अनिवार्यता रहेगी।उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने इस संबंध में 11 नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी है। वही अधिसूचना के जारी होते ही विरोध शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े..लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब ई-सर्विस बुक से मिलेगी पदोन्नति-छुट्टियां, 30 नवंबर लास्ट डेट, ऐसे मिलेगा लाभ

विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्राध्यापक ने यूजीसी अधिनियम-2018 के आधार पर नए सिरे से अधिसूचना जारी करने की मांग की है।उनका कहना है कि यूजीसी ने प्रोफेसर की सेवानिवृत्ति आयु 65 साल करने का प्रावधान किया है लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे 58 वर्ष ही रखा है, ऐसे में 58 साल के बाद 65 वर्ष तक सेवानिवृत्त प्राध्यापकों, प्रिंसिपल या प्रोफेसर को पुनर्नियुक्ति दी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews