इन राशन धारकों के लिए लिए अच्छी खबर, अब बनेगा आयुष्मान कार्ड, मिलेगा लाभ, ये है नियम प्रक्रिया

राशन कार्ड धारक अधिकारिक पोर्टल जाकर आपका नाम चेक कर सकते है  और फिर आप कॉमन सर्विस सेंटर से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड के लिए वीएलई या आशा कार्यकर्ता से भी संपर्क कर सकते हैं।
Ayushman Card

Bihar Ration Card/Ayushman Card : बिहार के राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मार्च 2024 के बाद से बनवाए गए नए राशन कार्ड धारक को अब आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा।यह जानकारी बिहार के अलग-अलग जिलों के आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयकों ने दी है।

जानकारी के अनुसार, जिन धारकों ने मार्च 2024 के बाद राशन कार्ड बनवाया है वे अब आयुष्मान कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते है। राशन कार्ड धारक सबसे पहले  https://beneficiary.nha.gov.in/ पोर्टल जाकर आपका नाम चेक कर सकते है  और फिर आप कॉमन सर्विस सेंटर से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड से वंचित लाभुक  क्षेत्र के वीएलई या आशा से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के के लिए जिलों में कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां जाकर राशन कार्ड की मदद से धारक आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।

मार्च 2024 के बाद Ration बनाने वाले भी Ayushman Card के हकदार

बता दे कि अबतक फरवरी 2024 से पहले के राशन कार्डधारी परिवारों का ही आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा था, लेकिन अब मार्च 2024 से अब तक नया राशन कार्ड बनाने वाले कार्डधारियों की सूची भी एनएचए पर अपलोड की गई है। विभाग का आदेश भी आ गया है कि मार्च 2024 के बाद राशन कार्ड बनाये लोगों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।वरिष्ठ नागरिक आधार नंबर से लिंक मोबाइल लेकर आशा या वीएलई से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।इस योजना के अंतर्गत परिवारों को 5 लाख रुपये का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा कवच दिए जाने की व्यवस्था है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews