छात्रों के लिए खुशखबरी! देश भर में 21 नए सैनिक स्कूलों का होगा निर्माण, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

छात्रों के लिए खुशखबरी! देश भर में 21 नए सैनिक स्कूलों का होगा निर्माण, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शनिवार को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने 21 सैनिक स्कूलों की स्थापना की मंजूरी दे दी है।  इन स्कूलों को  एनजीओ, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों की पार्टनरशिप के साथ बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक देशभर में करीब 100 ऐसे नए सैनिक विद्यालय बनवाए जाएंगे जो  एनजीओ/ निजी स्कूलों/ राज्य सरकारों की पार्टनरशिप के साथ होंगे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह नए स्कूल फिलहाल के सैनिक स्कूलों से काफी हद तक अलग होंगे।

यह भी पढ़े…  IPPB Recruitment: निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने कैसे करें आवेदन   

बता दें कि इससे पहले  नरेंद्र मोदी की सरकार ने 100 सैनिक स्कूलों को बनवाने की घोषणा की की थी।  सैनिक स्कूलों का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुताबिक अच्छी शिक्षा देना है, छात्रों को सशस्त्र बलों में शामिल कर उन्हें भविष्य के लिए भी तैयार करना है। सूत्रों के मुताबिक सरकार द्वारा यह कदम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा की ओर बढ़ाने के लिए है।

यह भी पढ़े … MP Board : D.El.Ed के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 28 मार्च से भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म, आदेश जारी

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह 100 सैनिक स्कूल संबंधित शिक्षा बोर्ड के collaboration  के साथ चलाए जाएंगे। सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा पार्टनरशिप मोड में स्थापित होंगे।  बता दें कि नए सैनिक स्कूलों के लिए नियमों की प्लानिंग ही अलग से होगी। कई बदलाव भी इन सैनिक स्कूलों में हो सकते है, जिसकी अधिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews