
Schools Winter Vacation 2022: देशभर में बढ़ती ठंड के प्रकोप के चलते नए साल से पहले सभी राज्यों में शीतकालीन अवकाशों की घोषणा की जा रही है। एमपी-सीजी, दिल्ली-बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के बाद अब हरियाणा में भी स्कूली छात्रों के लिए नए साल से विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया गया है। विंटर वेकेशन के साथ ही छात्रों की पढ़ाई डिस्टर्ब ना हो इसके लिए इन स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंटस के लिए रेमेडियल क्लासेस आयोजित होंगी।
दरअसल, हरियाणा सरकार ने सभी स्कूलों में 01 जनवरी से सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने खुद स्कूलों के विंटर वेकेशन की घोषणा की है, इसके तहत प्रदेश के सभी स्कूल 01 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, हरियाणा ने आदेश जारी कर दिया है। 9वीं से 12वीं के छात्रों की दस से दो बजे तक कक्षाएं लगेंगी, जिनमें अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय की प्राथमिकता आधार पर तैयारी कराई जाएगी।
बता दे कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 1 से 15 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय द्वारा पहले ही आदेश जारी किया जा चुका है, इसके तहत सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों की 1 से 15 जनवरी 2023 तक सर्दी की छुट्टियां घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। वही नौवीं से बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए रेमेडियल क्लासेस और सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल एक्जाम, जो कि 1 जनवरी से प्रस्तावित हैं, जारी रहेंगे।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

