शिक्षकों-कर्मियों के लिए अच्छी खबर, मानदेय वृद्धि- ईपीएफ कटौती पर अपडेट, जारी हुए ये निर्देश, मिलेगा लाभ

वर्तमान में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अब तक 58,047 पारा शिक्षकों में से 37,815 शिक्षकों का यूएएन नंबर जेनरेट कर लिया है। 
employees news

Teacher Employees News: झारखंड के पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापक) के लिए अच्छी खबर है। जल्द मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। संभावना है कि नवंबर या फिर दिसंबर महीने के साथ मानदेय का भुगतान किया जा सकता है। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने जिलों से इस सप्ताह अंत तक रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर भुगतान किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सभी पारा शिक्षकों का यूएएन नंबर जेनरेट करके रिपोर्ट देने को भी कहा है, ताकि अगले सप्ताह से ईपीएफ कटौती के साथ नवंबर माह के मानदेय देने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।वर्तमान में टीईटी पास पारा शिक्षकों (छठी से आठवीं) को 23,400 रुपये, जबकि पहली से पांचवीं के लिए 21,800 रुपये मिलते हैं। प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए मानदेय क्रमशः 18,940 रुपये और 17,472 रुपये है।

नवंबर महीने से ईपीएफ की राशि कटेगी

  • झारखंड के पारा शिक्षकों के नवंबर महीने के मानदेय से ईपीएफ कटौती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
  • शिक्षकों के मानदेय से 13 प्रतिशत यानी 1950 रुपये की कटौती होगी, जबकि राज्य सरकार भी 13 प्रतिशत यानी 1950 रुपये योगदान देगी।इससे शिक्षकों को हर महीने 2950 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
  • जिन पारा शिक्षकों का यूएएन नंबर (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) जेनरेट कर लिया गया है उन्हें मानदेय जारी किया जाएगा और उससे ईपीएफ की पहली किस्त काटी जाएगी।
  • जिनका यूएएन नंबर जारी नहीं हुआ है, पारा शिक्षकों का यूएएन नंबर जेनरेट करके रिपोर्ट देने को कहा है, ताकि अगले सप्ताह से ईपीएफ कटौती के साथ नवंबर माह के मानदेय देने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
  • वर्तमान में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अब तक 58,047 पारा शिक्षकों में से 37,815 शिक्षकों का यूएएन नंबर जेनरेट कर लिया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews