शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द होगा लंबित वेतन का भुगतान, MACP का भी लाभ, 15 फरवरी से पहले करें आवेदन

employees loan

Employees Teacher Salary 2023: बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आने वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापक के लंबित वेतन का भुगतान जल्द होने वाला है। सैलरी भुगतान के लिए शिक्षा विभाग ने 11.51 अरब की राशि जारी कर दी है। इसका लाभ 2.64 लाख शिक्षकों को मिलेगा। शिक्षकों के खाते में यह राशि जल्द भेजी जाएगी।राशि जारी करने के लिए पत्र शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमारके हस्ताक्षर से जारी हुआ है।

प्रभात खबर के मुताबिक, राज्य में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 2.64 लाख शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की लंबित एक माह की सैलरी के भुगतान के लिए शिक्षा विभाग ने .5 अरब की राशि जारी की है जबकी वित्तीय वर्ष के लिए कुल 1 खराब 39 अरब रुपये मंजूर हुए हैं, हालांकि शिक्षा विभाग ने इस संबंध में महालेखाकार कार्यालय को इसकी औपचारिक सहमति दे दी है।

प्रभात खबर के मुताबिक, खास बात ये है कि शिक्षकों को इस राशि को निकालने के लिए किसी अन्य प्राधिकार पत्र की जरूरत नहीं होगी। वही स्वीकृत राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर इसकी सारी जिम्मेदारी बिहार शिक्षा परियोजना की होगी, इस प्रस्ताव पर मंत्री परिषद ने भीसहमति जताई है।

5734 शिक्षकों को मिलेगा MACP का लाभ

  • इसके अलावा पटना जिले के 23 ब्लॉक और 7 शैक्षणिक अंचलों में कुल 5734 प्रारंभिक स्कूलों के सहायक शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को एमएसीपी (Modified Assured Career Progression Scheme) 200 के तहत वित्तीय लाभ दिया जायेगा,  इसके तहत शिक्षकों को दूसरे राज्य कर्मी की तरह 0, 20 और 30 वर्ष की सेवा पूरी होने पर पहले, दूसरे व तीसरे ग्रेड पे में वृद्धि होगी।
  • इससे सैलरी में 4200 रुपये से लेकर 5400 रुपये तक का लाभ मिलेगा।इसके लिए विभाग ने अनुबंधित सूची जारी कर दी है। अनुबंधित सूची में अगर कोई त्रुटि या गलती हो, तो उसके सुधार के लिए जिला शिक्षा कार्यालय में 15 फरवरी तक आवेदन दे सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews