कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, विभाग ने स्वीकृत किए 12.88 अरब रुपए, जल्द होगा जून के वेतन का भुगतान, खाते में आएंगे 55000 तक रुपए

Employees

Employees Salary Payment : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें जल्द जून के वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा राशि स्वीकृत कर ली गई है। शिक्षा विभाग ने भुगतान के लिए राशि जारी कर दी है। इसका लाभ 2 लाख से अधिक शिक्षकों को होगा। उन्हें जून महीने के वेतन का भुगतान किया जाएगा।

12.88 अरब रुपए स्वीकृत

बिहार के पंचायती राज और निकाय के स्कूलों में पढ़ाने वाले 274681 शिक्षकों के जून के वेतन के लिए विभाग द्वारा राशि जारी की गई है। कुल 12.88 अरब रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके भुगतान के लिए राशि जारी कर दी गई है। जून के वेतन के भुगतान के साथ ही शिक्षकों के खाते में 45 से 55 हजार रुपए तक देखने को मिल सकते हैं।

इन्हें होगा भुगतान

जिन शिक्षकों को वेतन का भुगतान किया जाएगा। उसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जिला संवर्ग के स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान के शिक्षक और प्रधानाध्यापक शामिल है। यह राशि राज्य योजना मद से जारी की गई है। दरअसल शिक्षकों के लिए जारी की गई राशि समग्र शिक्षा अभियान के तहत जारी की गई है। इसमें केंद्र राज्य की हिस्सेदारी 60% और 40% है, भुगतान के लिए शिक्षा विभाग के क्रम में महालेखाकार को अवगत कराया गया है।

इससे पहले पिछले साल में भारत सरकार की तरफ से पीएपी की बैठक में स्वीकृत राशि से भी कम राशि जारी की गई है। शिक्षकों के वेतन के लिए कुल 35 में से ₹15 अरब की राशि मई महीने में निकाली जा चुकी है। सूत्रों की मानें तो फिलहाल अधिकतर नवनियुक्त प्रधान अध्यापक को वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।हालांकि जल्द उनके वेतन भुगतान की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews