MP के लोगों के लिए खुशखबरी, IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन लेकर जा रही तिरुपति, रामेश्वरम

MP के लोगों के लिए खुशखबरी, IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन लेकर जा रही तिरुपति, रामेश्वरम

IRCTC Shri Rameshwaram Tirupati Dakshin Darshan Yatra : धार्मिक यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार ऑफर लेकर आया है, ये ऑफर है दक्षिण भारत की यात्रा का। IRCTC ने इसका टूर डिटेल जारी कर दिया है, खास बात ये है कि इस टूर का लाभ मध्य प्रदेश के पर्यटकों को मिलने वाला है।

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्री रामेश्वरम तिरुपति दक्षिण दर्शन यात्रा (Shri Rameshwaram, Tirupati Dakshin Darshan Yatra) का टूर एनाउंस किया है, इस टूर में IRCTC पर्यटकों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम में स्थित धार्मिक स्थलों की सैर कराएगा।

29 मई को इंदौर से शुरू होगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 

इस बार का टूर मध्य प्रदेश के लोगों के लिए विशेष तौर से बना है कि दक्षिण दर्शन पर लेकर जा रही भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से शुरू होगी, 10 दिन 9 रातों के सफ़र पर लेकर ट्रेन 29 मई को इंदौर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

मात्र 18,700 रुपये लगेगा टूर का किराया 

यात्रियों को कन्फर्म टिकट के साथ स्लीपर क्लास में यात्रा कराई जाएगी, इसका किराया प्रति व्यक्ति 18,700/- प्रति व्यक्ति तय किया गया है। खास बात ये है कि यात्रियों को पूरे सफ़र के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की चिंता नहीं करनी , सबकुछ रेलवे देगी।

ये रहेंगे बोर्डिंग और डी बोर्डिंग पॉइंट्स 

यात्रियों के लिए रेलवे ने बोर्डिंग और डी बोर्डिंग पॉइंट्स भी निर्धारित किये हैं ये हैं इंदौर, देवास, उज्जैन, शाजापुर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर। इन रेलवे स्टेशनों में से किसी से भी यात्री अपनी यात्रा शुरू कर सकता है और वापसी में यहाँ समाप्त भी कर सकता है।

देखने को मिलेंगे ये धार्मिक स्थल 

  • तिरुपति: तिरुपति बालाजी मंदिर और पद्मावती मंदिर।
  • रामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर।
  • मदुरै: मीनाक्षी मंदिर।
  • कन्याकुमारी: विवेकानंद रॉक मेमोरियल, गांधी मंडपम, कन्याकुमारी मंदिर और सूर्यास्त (स्वयं द्वारा)
  • त्रिवेंद्रम: पद्मनाभस्वामी मंदिर।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews