हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, नए वेतन मैट्रिक्स समेत मिलेंगे अन्य लाभ, ये होंगे पात्र, वेतन में होगी बढ़ोत्तरी

employees news

UP Contract Employees : उत्तर प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विभिन्न राजकीय विभागों में चयन प्रक्रिया के तहत नियुक्त होने वाले संविदाकर्मियों को अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों की तरह समान लाभ मिलेंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने संशोधित वेतन मैट्रिक्स के आदेश जारी कर दिए है।

इस तरह से मिलेगा लाभ

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में वेतन समिति (2016) के तृतीय प्रतिवेदन-भाग चार द्वारा राजकीय विभागों के संविदा कर्मियों के संबंध में दी जाने वाली संस्तुतियों पर मुख्य सचिव समिति गठित की गई थी। इसकी संस्तुतियों के आधार पर भुगतान के संबंध में प्रमुख सचिव द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, जिन कर्मचारियों की नियुक्ति विज्ञापन जारी कर चयन प्रक्रिया के तहत की जाएगी, उन्हें ही यह लाभ मिलेगा। वही वेतनमान में सृजित पद के विरुद्ध संविदा पर कोई नियुक्ति नहीं जाएगी।

डीए/डीआर समेत मिलेंगे ये भत्ते

इसके तहत संविदा पर नियुक्त होने वाले कर्मियों की संविदा धनराशि, पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स में संबंधित पद के लिए निर्धारित पे मैट्रिक्स लेवल की न्यूनतम राशि और राज्य कर्मचारियों के लिए समय-समय पर देय महंगाई भत्ते का लाभ जोड़कर वेतन में दिया जाएगा। ध्यान रहे कि यह धनराशि केवल पूर्णकालिक कर्मचारियों को दी जाएगी, लेकिन आंगनबाड़ी, आशाबहू, रसोइयों, पीआरडी स्वयंसेवक, होमगार्ड्स, पंचायत अंकेक्षण समन्वयक, मनरेगा, शिक्षामित्र, किसान मित्र, सीजनल संग्रह अमीन, सहित विभिन्न विभागों में अंशकालिक के तौर पर कार्यरत कर्मियों पर यह लागू नहीं होगा।

हजारों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

यूपी की योगी सरकार के इस फैसले पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आभार जताया है।परिषद ने संविदा कर्मियों को नए वेतन मैट्रिक्स का तोहफा देने के लिए सीएम को धन्यवाद दिया है। इस आदेश से समाज कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कार्यरत 1 हजार से अधिक संविदाकर्मी, सचिवालय, आयुष विभाग सहित विभिन्न विभागों के करीब 10 हजार से ज्यादा कर्मियों को लाभ मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews